Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा की तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, एक साथ खेलेंगी विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sat, 19 Mar 2022 04:43 PM (IST)

    हरियाणा की रहने वाली तीन सगी बहनें एक साथ विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप खेलने जा रही हैं। अगले माह 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण कोरिया में खेली जाने वाली प्रिया यादव रितु यादव गीता यादव भारत की तरफ से पदक की दावेदारी करने मुकाबले में उतरेंगी।

    Hero Image
    सगी तीन बहनें एक साथ खेलेंगी विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप

    गुरुग्राम [अनिल भारद्वाज]। देश-दुनिया में कई बार हुआ है कि एक परिवार से दो तीन खिलाड़ी देश की तरफ से अलग-अलग समय खेले हैं लेकिन ऐसा याद नहीं है कि देश-दुनिया में एक साथ तीन बहने किसी खेल स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप खेली हो। ऐसा अनोखा रिकार्ड भारत के नाम होने जा रहा है। भारत की तीन सगी बहने एक साथ विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप खेलने जा रही हैं। गुरुग्राम के गांव वजीराबाद की तीन सगी बहने एक साथ ताइक्वांडों विश्व चैंपियनशिप खेलेंगी। अगले माह 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण कोरिया में खेली जाने वाली प्रिया यादव, रितु यादव, गीता यादव भारत की तरफ से पदक की दावेदारी करने मुकाबले में उतरेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गीता पहले भी 2018 में विश्व ताइक्वांडों चैंपियनशिप खेल चुकी है और 2019 साउथ एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी है। वहीं रितु 2019 में एशियन चैंपियनशिप खेल चुकी है। प्रिया आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रतियोगिता खेल चुकी है।

    खिलाडि़यों के पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी में महाराष्ट्र में विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ था और तीनों को शानदार प्रदर्शन रहा। जिसके बलबूते पर आज तीनों बहनों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इस में किग्रा नहीं होता है। यह तीनों में बहनें 18 से 30 आयु वर्ग में खेलेगी। गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह का कहना है कि यह देश के लिए गर्व की बात है और देश की उभरती तीनों खिलाड़ी पदक की दावेदार है।