विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पतंजलि योग पीठ में इलाज कराने के नाम पर ठगी, नेट पर सर्च कर रहा ये चीज; तभी बन गया शिकार

Published: Tue, 20 May 2025 04:40 PM (IST)

गुरुग्राम में एक व्यक्ति को पतंजलि योग पीठ में इलाज कराने के नाम पर ठगी का शिकार होना पड़ा। ऑनलाइन ...और पढ़ें

ऑनलाइन मोबाइल नंबर खोजना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। प्रतीकात्मक फोटो
ऑनलाइन मोबाइल नंबर खोजना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ऑनलाइन नंबर खोजकर ठगी
  2. इलाज के नाम पर धोखाधड़ी
  3. साइबर थाने में मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पतंजलि योग पीठ सेंटर हरिद्वार का ऑनलाइन मोबाइल नंबर खोजना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। ऑनलाइन लिए नंबर पर जब व्यक्ति ने बात की तो वह ठगों को मिल गया।

ठगों ने झांसे में लेकर इलाज के नाम पर व्यक्ति से एक लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना दक्षिण पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सेक्टर 67 निवासी आनंद कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पिता शंभू नाथ सिंह के घुटनों में दर्द रहता है। घुटनों का इलाज कराने के लिए वह बीते दिनों पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। साइट पर एक नंबर मिला।

इस नंबर पर जब आनंद ने फोन किया तो फोन उठाने वाले ने अपने आप को योग पीठ से बताया। इसके बाद उसने घुटनों के इलाज के लिए आनलाइन एक लाख पांच हजार रुपये भेजने के लिए कहा।

इस पर आनंद ने ये रुपये खाते से भेज दिए। इसके बाद ठगों ने टेस्ट के नाम पर फिर से 75 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने तीसरी बार इंश्योरेंस के लिए पैसे मांगे तो आनंद को धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।