विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर दिखा अद्भुत नजारा, करीब 4 घंटे तक लगा रहा लंबा जाम; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Published: Sat, 14 Dec 2024 05:29 PM (IST)

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर शनिवार को दोपहर करीब एक बजे से शाम पांच बजे तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को ...और पढ़ें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर करीब 4 घंटे तक लगा रहा लंबा जाम।
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर करीब 4 घंटे तक लगा रहा लंबा जाम।

संजय गुलाटी, गुरूग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर शनिवार को दोपहर करीब एक बजे से शाम पांच बजे तक वाहनों के पहिए थम रहे। दिल्ली के महिपालपुर से सरहौल बॉर्डर से होते हुए गुरुग्राम के शंकर चौक फ्लाईओवर तक लंबा जाम लग गया। करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी अभी भी जाम से वाहन चालकों को जाम से राहत मिली। 

जाम में फंसे वाहन चालकों ने बताया कि दिल्ली के महिपालपुर में चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते आए दिन सुबह और शाम घंटे तक इसी तरह जाम में फंसना पड़ता है। दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक इस जाम को खुलवाने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी या पुलिसकर्मी नजर नहीं आते हैं। समझ नहीं आता कि आखिर इसका जिम्मेदार अधिकारी कौन है? महिपालपुर से लेकर गुरुग्राम के शंकर चौक तक दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर करीब पांच से सात किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है।

खबर अपडेट की जा रही है...