Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kolkata Doctor Murder Case: गुरुग्राम में भी OPD और ऑपरेशन थियेटर बंद, मरीजों को होगी भारी दिक्कत

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 10:39 AM (IST)

    OPD-IPD Service closed Today कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन की घोषणा की गई है। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर के सभी निजी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। गुरुग्राम में भी OPD और ऑपरेशन थियेटर सेवा बंद है सिर्फ इमरजेंसी सेवा को चालू किया गया है।

    Hero Image
    Doctor Strike: सिविल लाइन स्थित जोन हॉल में एकत्रित हुए डॉक्टर। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कोलकाता की रेजीडेंट डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शनिवार को प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी विरोध दर्ज किया। आईएमए (IMA) के आह्वान पर जिले के सभी छोटे -बड़े 400 से ज्यादा अस्पतालों में डॉक्टर ने 24 घंटे हड़ताल शुरू की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इमरजेंसी में मरीजों की जांच चालू

    हड़ताल के चलते ओपीडी (OPD) और ऑपरेशन व्यवस्था ठप रही। इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना। हालांकि इमरजेंसी में मरीजों की जांच सुचारू रही।

    निकाला जाएगा पैदल मार्च

    इंडियन मेडिकल एसोशिएसन (आईएमए) से जुड़े डॉक्टरों की ओर से ओपीडी सेवाएं बंद (OPD and IPD services closed today) रखी गई है। IMA के जिला अध्यक्ष डा. अजय ने बताया कि सुबह 10 बजे सभी डा. जोन हाल पर एकत्रित होंगे। इसके बाद यहां से पैदल मार्च निकाला जाएगा।

    इसमें रोटरी क्लब, लायंस क्लब के सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। बताया कि सभी प्राइवेट अस्पताल शनिवार सुबह छह बजे से लेकर रविवार सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों की ना तो ओपीडी में जांच हो रही है और उन्हें भर्ती किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder Case: गाजियाबाद में आज प्राइवेट अस्पतालों की OPD बंद, इमरजेंसी चालू; मरीजों को होगी परेशानी