पत्नी का कत्ल कर पति फरार... आसपास के लोगों में मचा हड़कंप; खौफनाक है पूरी वारदात
गुरुग्राम के मानेसर में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, मानेसर। गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के गांव ढाणा में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू कलह की वजह से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आईएमटी थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज गांव के रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी रूपा के साथ ढाणा गांव में किराये पर रहते थे। वह यहां पर निजी कंपनी में कार्य करते थे। उनका दोनों का आपस में झगड़ा रहता था। रविवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद राजकुमार ने अपनी पत्नी रूपा (45) की सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके से राजकुमार फरार हो गया।
वहीं, सुबह शक होने पर मकान मालिक अशोक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी होते आसपास में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील करके साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्वजन को सूचना दी गई।
आईएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।