Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram News: महिलाओं और बच्चों का होगा टीकाकरण, शहर-गांवों में लगेंगे कैंप

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 06:48 PM (IST)

    गुरुग्राम में 17 से 27 सितंबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलेगा। सरकारी अस्पतालों में शिविर लगाए जाएंगे जहां महिलाओं किशोरियों और बच्चों का टीकाकरण होगा। स्त्री रोग बाल रोग और अन्य बीमारियों की जांच भी की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। पिछली तिमाही में टीकाकरण लक्ष्य से अधिक हुआ है।

    Hero Image
    गुरुग्राम में 17 से 27 सितंबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलेगा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार बेहद सजग हो गई है। इसके तहत स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण जैसे विभिन्न अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके तहत सरकारी अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के विशेष टीकाकरण के अलावा स्त्री रोग, बाल रोग और अन्य बीमारियों की जांच और उपचार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को रोहतक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश से देशव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।

    महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अभियान में सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, पोषण जागरूकता बढ़ाने और निवारक देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए पोषण अभियान और विशेष टीकाकरण सप्ताह जैसी पूरक गतिविधियां चलाई जाएंगी।

    जिले में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण में सफलता

    पिछली तिमाही में जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के प्रवासी परिवारों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण लक्ष्य से अधिक हुआ है। जून माह में विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मलिन बस्तियों के अलावा घर-घर जाकर लक्ष्य से 14 प्रतिशत अधिक टीकाकरण करने में सफलता प्राप्त की है।

    जिले में 17 सितंबर से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू होगा, जो 27 सितंबर तक चलेगा। महिलाओं और बच्चों के विशेष टीकाकरण के अलावा, शिविर लगाकर अन्य स्वास्थ्य जाँच सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।

    -डॉ. जय प्रकाश राजरीवाल, उप सिविल सर्जन, गुरुग्राम