Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस राज्य ने कांग्रेस को कर दिया खुश, उत्तर भारत में सबसे ज्यादा मिले वोट; विधानसभा चुनाव में BJP की खिसक सकती है जमीन

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:49 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदर्शन के पीछे कई राज्यों का बड़ा हाथ है जिसमें उत्तर भारत का भी एक अहम राज्य है। हरियाणा में चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए खतरे की घंटी और कांग्रेस के लिए अच्छे राजनीतिक भविष्य का संकेत हैं। भाजपा को जहां सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है वहीं सिरसा हिसार और सोनीपत में प्रत्याशियों के चयन में भाजपा को चूक का नुकसान उठाना पड़ा है।

    Hero Image
    लोकसभा में जीत के बाद राहुल और प्रियंका गांधी। एएनआई

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम।  2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह बीते 10 सालों में उसका बेहतरीन प्रदर्शन है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के पीछे कई राज्यों का बड़ा हाथ है जिसमें उत्तर भारत का भी एक अहम राज्य है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस ने न सिर्फ कर्नाटक के बाद सबसे अधिक वोट पाए हैं, बल्कि इस राज्य में राहुल गांधी के बाद कोई एक प्रत्याशी सबसे अधिक अंतर से भी जीता है।

    हम बात कर रहे हैं हरियाणा राज्य की। यहां कांग्रेस ने 10 लोकसभा सीटों में से पांच जीती हैं और अपना वोट प्रतिशत भी बढ़ाया है। हरियाणा में जिस तरह लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिली उससे आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर मिलती देखी जा सकती है।

    इसी साल होने वाले विस चुनाव में हो सकता है खेला

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए खतरे की घंटी और कांग्रेस के लिए अच्छे राजनीतिक भविष्य का संकेत हैं। भाजपा को जहां सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है, वहीं सिरसा, हिसार और सोनीपत में प्रत्याशियों के चयन में भाजपा को चूक का नुकसान उठाना पड़ा है।

    हरियाणा में कांग्रेस ने जिस तरह से पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की, उससे कांग्रेस हाईकमान के साथ-साथ प्रदेश की जनता में यह संदेश गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही राज्य में वास्तविक कांग्रेस हैं।

    हरियाणा लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को क्या हुआ हासिल

    • देश में कांग्रेस का हरियाणा में सबसे अधिक वोट प्रतिशत बढ़ा। 2019 के मुकाबले कांग्रेस ने राज्य में 15.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
    • हरियाणा में कांग्रेस को उत्तर भारत में सबसे अधिक वोट मिले, पूरे देश में कांग्रेस शासित कर्टाटक राज्य के बाद हरियाणा में कांग्रेस मत प्रतिशत के हिसाब से दूसरे स्थान पर रही है।
    • पूरे देश में वोट और जीत के अंतर में रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रायबरेली में राहुल गांधी के बाद दूसरे स्थान पर रहे हैं।
    • 2005, 2009, 2014, 2019 और 2024 में दीपेंद्र हुड्डा ने पांचवीं बार सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
    • रोहतक लोकसभा की सभी नौ विधानसभाओं में दीपेंद्र हुड्डा की लीड रही। कोसली में भी दो वोट से आगे रहे।