विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: सोनीपत में बनेंगे वंदे भारत के कोच, गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान; लोगों को मिलेगा रोजगार

By Jagran NewsEdited By: Prateek Kumar
Published: Thu, 27 Oct 2022 04:11 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2022 05:56 PM (IST)

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें

सोनीपत के बड़ी गांव के रेलवे कारखाने में वंदे भारत के कोच बनेंगे।
सोनीपत के बड़ी गांव के रेलवे कारखाने में वंदे भारत के कोच बनेंगे।

गुरुग्राम [महावीर यादव]। प्रदेश के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनीपत के बड़ी गांव में रेलवे कोच कारखाना में वंदे भारत ट्रेन के कोच तैयार किए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह गोल्डन पीरियड है। गृहमंत्री अनिल विज भोंडसी के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस कर्मियों के लिए बने आवासीय परिसर के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। आवासीय परिसर का फरीदाबाद की जन उत्थान रैली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल शुभारंभ किया।

सरकार ने किए आमूलचूल परिवर्तन

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने व्यवस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। हर चीज को पारदर्शी बनाया गया है। आमजन से जुड़ी अधिकतर सेवाओं को आनलाइन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम करने वाली सरकार है और काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का शुभारंभ भी किया गया है। जिसमें वंदे भारत ट्रेन के कोच तैयार होंगे। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ हरियाणा आरबिटल रेल कारिडोर बनाया जाएगा और उसके रास्ते में स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों के बनने से प्रदेश वासियों को बेहद लाभ मिलेगा।

पुराने थाने और पुलिस चौंकियों के हो रहे जीर्णोद्धार  

प्रदेश में जो भी पुराने थाने, चौकियां व पुलिस पोस्ट हैं उनके जीर्णाेद्धार के लिए भी हम निरंतर प्रयासरत हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश में पुलिस- पब्लिक संबंधों में सुधारीकरण की दिशा में भी सकारात्मक दृष्टि से कार्य किया जा रहा है।

राम रहीम के गाने पर भी दिया बयान 

शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि डेरा प्रमुख राम रहीम को जेल प्रशासन ने जेल के नियमोें के तहत पैरोल दी है। वह उत्तर प्रदेश के आश्रम में हैं और ये जेल मैनुअल में देखना होगा कि जो पैरोल पर है वो गाने गा सकता है या नहीं । जेल मैनुअल चेक करने के बाद ही इस बारे में गलत या सही कहा जा सकता है।

कार्यक्रम में रही मौजूदगी 

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुधा यादव, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, एचपीएचसी के महानिदेशक डा. आरसी मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संदीप खिरवार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध व पुलिस काम्प्लेक्स भोंडसी) चारु बाली, गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्रन, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अंशु सिंगला, जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव, डीसीपी साउथ उपासना, डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण, डीसीपी मानेसर मनवीर सिंह, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र सिंह, आरटीसी भोंडसी के पुलिस अधीक्षक धर्मबीर सिंह पूनिया, एसीपी सदर संजीव बल्हारा, एसडीएम सोहना जितेंद्र गर्ग, नायब तहसीलदार लच्छीराम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

106 करोड़ की लागत से हो रहा विकास  

प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज बृहस्पतिवार को भोंडसी के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पुलिसकर्मियों के लिए बने आवासीय परिसर का शुभारंभ करने पहुंचे थे। 106 करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया है पुलिस आवासीय परिसर 18 एकड़ में 576 फ्लैट तैयार किए गए हैं। फरीदाबाद से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस आवासीय परिसर का वर्चुअल शुभारंभ किया है।

दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।