Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram: ठेकेदारी सिस्टम हटाएंगे, युवाओं को पक्के रोजगार देंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 04:35 PM (IST)

    Gurugram News हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने कहा कि वो युवाओं और श्रमिकों को ठेकेदारी सिस्टम में झोंक दिया गया। कांग्रेस की सरकार आने पर वह ठेकेदारी सिस्टम हटाएंगे। वह देश के श्रमिकों और किसानों के आभारी हैं इन्होंने हरियाणा को अपने पैरों पर खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Hero Image
    ठेकेदारी सिस्टम हटाएंगे, युवाओं को पक्के रोजगार देंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान और श्रमिक खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा। वर्ष 2006 में कांग्रेस सरकार ने हरियाणा में श्रमिक नीति बनाई थी। भाजपा सरकार आने के बाद इस नीति पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवाओं और श्रमिकों को ठेकेदारी सिस्टम में झोंक दिया गया। कांग्रेस की सरकार आने पर वह ठेकेदारी सिस्टम हटाएंगे। श्रमिकों के लिए नई योजनाएं और युवाओं को पक्की नौकरी देंगे।

    कामगार सम्मेलन में थे मौजूद

    भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की तरफ से रविवार दोपहर गुरुग्राम के सेक्टर-18 स्थित नाटिंग हिल्स में आयोजित कामगार अधिकार सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनका खुद इंटक से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने इस संगठन के तहत भी काफी कार्य किया है।

    हरियाणा को अपने पैरों पर खड़ा किया

    वह देश के श्रमिकों और किसानों के आभारी हैं, इन्होंने हरियाणा को अपने पैरों पर खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी तब हरियाणा खेल में, रोजगार में, शिक्षा में, कानून व्यवस्था में नंबर एक पर था।

    बाहरी निवेश आना बंद

    2014 में भाजपा के आने के बाद हरियाणा में बाहरी निवेश आना बंद हो गया। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा सरकार हर चीज का निजीकरण कर रही है। बसों का बेड़ा घटा दिया गया। कांग्रेस हमेशा से ही राष्ट्रीयकरण पर विश्वास करती है।

    भाजपा सरकार का किसानों और श्रमिकों की तरफ ध्यान नहीं है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस इस बात को लेकर वचनबद्ध है कि श्रमिकों को देश में सबसे ज्यादा वेतन हरियाणा में दिया जाएगा। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, इंश्योरेंस जैसे मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। कांग्रेस जो कहती है, वो करती है।

    ये भी पढ़ें- गुरुग्राम के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जयपुर के लिए चलेगी एक और ट्रेन; देखें रूट और टाइम शेड्यूल

    उन्होंने गैस सिलेंडर का रेट पांच सौ रुपये करने, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने, श्रमिकों को सौ-सौ गज का प्लाट देने समेत कई घोषणाओं को एक बार फिर से दोहराया। कहा कि सरकार आने पर कौशल रोजगार निगम के तहत युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी।