विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ऐलान, सीबीआई करेगी हरियाणा के चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी हादसे की जांच

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Tue, 22 Mar 2022 11:58 AM (IST)Updated: Tue, 22 Mar 2022 04:43 PM (IST)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि गुरुग्राम सोसायटी के हादसे की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। सीएम ने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी हादसे की जांच सीबीआई से कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी हादसे की जांच सीबीआई से कराई जाएगी।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। गुरुग्राम की चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी में 10 फरवरी को हुए हादसे की जांच सीबीआइ करेगी। सोसायटी के इस हादसे में दो लोग मारे गए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा विधानसभा में की। फरीदाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा जब सिले हुए वस्त्र त्यागते हुए घोती पहनकर व सफेद कपड़ा ओढ़कर सदन में पहुंचे तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें ऐसे नमूने पेश करने की उम्मीद थी।

इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में शोर मचाना शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने भी इस पर विरोध जताया। स्पीकर ने साफ किया कि सीएम ने विधायक को नमूना नहीं कहा, सिर्फ उनके इस तरह कपड़े पहनने को नमूना बताया है। सीएम ने भी यही बात स्वीकार की। सीएम ने इससे आगे कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उनकी सरकार जड़ों तक जाएगी। अभी तक जो मामले पकड़े गए हैं, वे उनकी सरकार में ही पकड़े गए हैं।

उन्होंने कहा कि चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी का लाइसेंस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने दिया था। इस पर हुड्डा बोले कि यदि मेरी कोई कमी है तो उन्हें गिरफ्तार करवा दो। इसके बाद सीएम ने घोषणा की कि गुरुग्राम की चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी में 10 फरवरी को हुए हादसे की जांच सीबीआइ करेगी।

दरअसल, द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी के 18 मंजिला डी टावर की छठी मंजिल के ड्राइंग रूम की छत ढह गई थी। छत का मलबा पांचवीं मंजिल पर गिरा तो भूतल तक ड्राइंग रूम का हिस्सा ढह गया। इससे सोसायटी परिसर में चीख-पुकार मच गई। इसी टावर में रहने वाले सेंट्रल वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एके श्रीवास्तव तथा उनकी पत्नी सुनीता श्रीवास्तव मलबे में दब गए। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

इस पर सोसायटी के लोगों को फ्लैट खाली करने पड़े। सोसायटी के लोगों ने इस हादसे से नाराज होकर धरना प्रदर्शन भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। फिलहाल, विधानसभा सत्र में मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि गुरुग्राम बिल्डिंग हादसे की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।