Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है कांग्रेस का प्लान?: ये हॉट सीट गंवाना नहीं चाहती पार्टी, समझिए पूरा गणित; 2019 में BJP ने मारी थी बाजी

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 05:06 PM (IST)

    Haryana Election 2024 आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तरह इन चुनावों में भी कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हरियाणा की इस टॉट सीट के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इस सीट पर पिछले चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी थी। पढ़िए आखिर कौन सी सीट है?

    Hero Image
    Haryana Election 2024 कांग्रेस ने गुरुग्राम सीट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। फाइल फोटो

    विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। Haryana Election हॉट सीट मानी जाने वाली गुड़गांव विधानसभा सीट से 15 साल का सूखा खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी Congress Party पूरी तरह से कसी रणनीति बना रही है। पार्टी हाईकमान ऐसे उम्मीदवार की तलाश कर रहा है, जिसकी मतदाताओं के बीच अच्छी पैठ हो। यहां से जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देने के लिए गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के जातीय समीकरण को भी देखा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खबीर कटारिया ने 2009 में जीता चुनाव

    गुड़गांव विधानसभा सीट पंजाबी बाहुल मानी जाती है। हालांकि, विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद 1967 से 2019 तक अब तक हुए 13 बार विधानसभा चुनावों में चार बार जाट, चार बार पंजाबी, तीन बार बनिया और दो बार यादव बिरादरी से विधायक जीत कर आए। पंजाबी समाज से अकेले धर्मबीर गाबा ही चार बार 1982, 1991, 1996 और 2005 में विधायक बने। जबकि जाट समुदाय से आने वाले प्रताप सिंह ठाकरान दो बार 1967 व 1977, गोपीचंद गहलोत 2000 और सुखबीर कटारिया ने 2009 में चुनाव जीता।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं राजेश नागर? करोड़ों में है संपत्ति, क्या बेदाग छवि का BJP को मिलेगा फायदा; समझिए तिगांव विधानसभा का गणित

    महाबीर सिंह यादव ने दो बार परचम लहराया

    इसके अलावा बनिया बिरादरी से आने वाले सीताराम सिंगला ने 1987, उनके बेटे सुधीर सिंगला ने 2019 और उमेश अग्रवाल ने 2014 में चुनाव अपने नाम किया। इस सीट से दो बार महाबीर सिंह यादव ने परचम लहराया। इसके अलावा इस सीट से अन्य किसी भी जाति के नेता ने चुनाव नहीं जीता।

    यह भी पढ़ें- J&K Election: राजौरी से उम्मीदवार तय करने को लेकर टेंशन में भाजपा, टिकट नहीं मिला तो कई दिग्गज छोड़ देंगे पार्टी

    बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में इस समय 4,30,893 वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा पंजाबी, फिर बनिया, ब्राह्मण, यादव और जाट समाज के वोटर हैं। कांग्रेस पार्टी इन सभी समीकरणों को भी देख रही है।

    यह भी पढ़ें- UP By-Election 2024: चंद्रशेखर आजाद का एलान, उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

    वहीं, इस बार इस सीट से 32 कांग्रेस नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इसमें भी सबसे ज्यादा जाट, पंजाबी, ब्राह्मण और बनिया समाज से आने वलो नेताओं ने दावेदारी की है। पार्टी इन्हीं दावेदारों में से किसी एक पर दांव खेल सकती है।

    इन्होंने किया आवेदन

    पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आशीष दुआ, पंकज डावर, मोहित ग्रोवर, विपिन खन्ना, कुलराज कटारिया, गजे सिंह कबलाना, राहुल यादव, सुनीता सेहरावत, ओम प्रकाश अखेरिया धोबी, प्रो. सुभाष सपरा, विजेंद्र कुमार जिंदल, धर्मेंद्र ठाकरान, कुलदीप कटारिया, सीमा गुप्ता आजाद, सुभाष चंद, मुकेश शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, नवीन शर्मा, रश्मि शर्मा, विजय शर्मा, खुशबू शर्मा मंगला, सिया शर्मा, निर्मल यादव, करन कटारिया, राम किशन सेन, कन्हैया लाल पहवा, इंदर सिंह सैनी, सूबे सिंह यादव, हरकेश वाल्मीकि, सुनील, मंदीप सेहरा

    विधानसभा क्षेत्र गुड़गांव (Haryana Election 2024)

    मतदाताओं की संख्या : 4,30,893

    पुरुष मतदाता : 2,25,537

    महिला मतदाता : 2,05,335

    थर्ड जेंडर : 21

    1967 से 2019 तक इन्होंने जीता चुनाव

    वर्ष  नाम  पार्टी
    1967 प्रताप सिंह ठाकरान भारतीय जन संघ

    1968

    महाबीर सिंह कांग्रेस
    1972 महाबीर सिंह कांग्रेस
    1977 प्रताप सिंह ठाकरान जनता पार्टी
    1982 धर्मबीर गाबा कांग्रेस
    1987 सीताराम सिंगला भाजपा
    1991 धर्मबीर गाबा कांग्रेस
    1996 धर्मबीर गाबा कांग्रेस
    2000 गोपीचंद गहलोत निर्दलीय
    2005 धर्मबीर गाबा

    कांग्रेस

    2009 सुखबीर कटारिया निर्दलीय
    2014 उमेश अग्रवाल भाजपा
    2019 सुधीर सिंगला भाजपा