दिल्ली-NCR वालों को अभी बारिश से नहीं मिलने वाली है राहत, इस तारीख तक मचाएगी आफत
गुरुग्राम में दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चार दिनों से मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बने रहने से वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। क्षेत्र में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने से मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चार दिनों से मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बने रहने के वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अब भी मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होता हुआ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना से प्रदेश में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता से 11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
किंतु 14 व 15 जुलाई को राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।
वर्षा के बाद लुढका तापमान, गर्मी से मिली राहत, हवा भी सांस लेने लायक हुई, एक्यूआई भी सुधरा
वर्षा के बाद छह डिग्री लुढका तापमान गुरुग्राम में बुधवार रात को तेज वर्षा होने के बाद क्षेत्र में तापमान लुढक गया।
न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री या इससे ऊपर दर्ज किया जा रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।