विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram Police: हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना गिरफ्तार, मुंबई से चलाता था सिंडिकेट

By Aditya RajEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 29 Sep 2023 03:56 PM (IST)

एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अवैध हथियारों की तस्करी करने के मुख्य आरोपित कुलदीप सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स ...और पढ़ें

हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना गिरफ्तार। प्रीतपाल, डीएसपी, एसटीएफ।
हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना गिरफ्तार। प्रीतपाल, डीएसपी, एसटीएफ।

HighLights

  1. हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना मुंबई से गिरफ्तार
  2. इस गिरोह के 5 सदस्य पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं
  3. पुलिस ने सदस्यों से 57 अवैध हथियार बरामद किए थे

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अवैध हथियारों की तस्करी करने के मुख्य आरोपित कुलदीप सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की पलवल टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गांव नौगावां का रहने वाला है। पिछले दो साल से फरार चल रहा था। उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरोह के तीन सदस्यों से पलवल पुलिस 46 पिस्टल, छह कट्टे और 95 कारतूस बरामद कर चुकी है। इसी तरह गुरुग्राम की सोहना पुलिस भी गिरोह के दो सदस्यों से 11 पिस्टल, 11 मैगजीन और 15 कारतूस बरामद कर चुकी है।

मुंबई से चलाता था तस्करी का सिंडिकेट

पिछले कुछ सालों से गुरुग्राम सहित एनसीआर में अवैध हथियारों की तस्करी की शिकायत सामने आ रही है। गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने के साथ ही एसटीएफ की पलवल सहित कई टीमें सरगना के तलाश में थी। छानबीन से सामने आया कि गिरोह का सरगना कुलदीप है और वह मुंबई में है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद गुरुग्राम में पटाखे फोड़ने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, बैन के साथ जिला अधिकारी ने दी ये राहत

वहीं, से बैठकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इसके बाद दो दिन पहले टीम मुंबई पहुंची और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह के 5 सदस्य पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

एसटीएफ में डीएसपी प्रीतपाल का कहना है कि गिरोह के पांच सदस्य पहले सोहना और पलवल में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुलदीप ही गिरोह का सरगना है। इससे पूछताछ करने के बाद तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने का अभियान चलाया जाएगा।

इससे पता किया जाएगा कि कहां से हथियार लाता था और किन-किन इलाकों में हथियार की सप्लाई करता था। अब तक कितने हथियार सप्लाई कर चुका है। अनुमान है कि यह सैकड़ों अवैध हथियार एनसीआर में सप्लाई कर चुका है।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े 42 लाख ठगी करने वाले 2 आरोपित, पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर ऐंठे थे रुपये