स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का 101 वर्ष की आयु में निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र यादव की पत्नी विद्या देवी का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गुरुग्राम के नखड़ोला गांव में किया गया। विद्या देवी के पति रामचन्द्र यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र यादव की पत्नी विद्या देवी का मंगलवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गांव नखड़ोला में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित आसपास के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विद्या देवी के पति रामचन्द्र यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्या देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।
स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से मानेसर के तहसीलदार महेंद्र सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।