यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurugram: जी-20 के लिए आए फूलों के गमले चुराते दिखे दो शख्स, कार की डिक्की में रखकर हुए फरार; VIDEO वायरल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम (हरियाणा) में दो युवक कथित तौर पर जी-20 की तैयारियों के लिए सजावट को आए फूलों ...और पढ़ें

गुरुग्राम, एएनआई। दिल्ली से सटे गुरुग्राम (हरियाणा) में दो युवक कथित तौर पर जी-20 की तैयारियों के लिए सजावट को आए फूलों को चुराते हुए दिखाई दिए। ट्विटर पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के ज्वाइंट सीईओ एसके चहल ने बताया कि यह (वायरल वीडियो) हमारे संज्ञान में आया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Gurugram: जी-20 के लिए आए फूलों के गमले चुराते दिखे दो शख्स, कार की डिक्की में रखकर हुए फरार; VIDEO वायरल pic.twitter.com/Mq1qsOoIoF
— Gautam Geetarjun (गीतार्जुन) (@GautamGeetarjun) February 28, 2023
एक मिनट की क्लिप में गुरुग्राम के शंकर चौक पर कथित तौर पर वीआईपी नंबर प्लेट वाली अपनी कार के पास खड़े दो लोगों को दिखाया गया है। जिसमें वो एक के बाद एक गमले उठाकर अपनी कार की डिक्कीमें रख रहे हैं।
जिला आयुक्त ने (डीसी) निशांत कुमार यादव ने कहा कि बता दें कि गुरुग्राम में जी-20 की बैठक होनी है। इस कार्यक्रम में 39 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है, जहां वे अपने देशों में किए गए भ्रष्टाचार विरोधी उपायों पर चर्चा करेंगे और भ्रष्टाचार को रोकने में ये उपाय किस हद तक सफल रहे, और क्या करने की जरूरत है,