विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: कार हटाने को कहा तो किया बवाल, शख्स की चबाई अंगुली; आरोपी ने पीड़ित को जिंदा जलाने की कोशिश की

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 05 Sep 2023 04:15 PM (IST)

सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव में स्कूटी निकालने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ...और पढ़ें

मामूली विवाद में व्यक्ति की अंगुली चबाई, मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
मामूली विवाद में व्यक्ति की अंगुली चबाई, मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

HighLights

  1. सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव में रात दस बजे की घटना।
  2. आसपास के लोगों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, केस दर्ज।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव में स्कूटी निकालने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति से पहली गाली-गलौज की गई। मारपीट कर अंगुली चबा ली और फिर उन पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। गली में लोगों के आ जाने पर आरोपित वहां से चले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

वजीराबाद गांव निवासी इंद्रजीत यादव ने शिकायत में कहा कि वह सोमवार रात दस बजे घर जा रहे थे। घर के पास गली में पवन कुमार अपनी अर्टिगा कार लेकर खड़ा था। आरोप है कि जब इंद्रजीत ने उन्हें गाड़ी हटाने के लिए हॉर्न दिया तो पवन आग-बबूला हो गया।

कार पीछे कर स्कूटी में मारी टक्कर

उसने गाड़ी पीछे कर स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज भी की। पवन के पिता भी बाहर आ गए। दोनों ने इंद्रजीत से मारपीट की। पवन के पिता ने उनकी अंगुली चबा ली। इसके बाद पवन का बेटा घर से केरोसिन ले आया और इंद्रजीत पर डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।

अस्पताल में कराया भर्ती

पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्हें वहां से निकालकर अस्पताल ले गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।