Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram Crime: सिर्फ एक बात और आग बबूला हुआ पति, पत्नी की गला घोटकर कर दी हत्या; थाने में किया सरेंडर

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 11:41 PM (IST)

    गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने थाने में सरेंडर कर दिया। पड़ोसियों के अनुसार घरेलू कलह के चलते हत्या हुई। मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है जिसकी छह साल पहले चेतन से शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    गला घोटकर पत्नी की हत्या, पति ने थाने में किया सरेंडर।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में रविवार शाम एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने थाने में सरेंडर कर दिया। हत्या के कारणों की अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, लोगों का कहना है कि घरेलू कलह में आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृत महिला की पहचान 27 वर्षीय ज्योति के रूप में की गई है। पड़ोसियों के अनुसार छह साल पहले ज्योति की शादी राजेंद्र पार्क के बी-ब्लाक रहने वाले चेतन के साथ हुई थी। दोनों में प्रेम विवाह हुआ था। इनके दो बच्चे भी हैं। चेतन जेवर एयरपोर्ट पर काम करता है।

    बताया जाता है कि वह शनिवार को घर आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रविवार शाम विवाद बढ़ा तो चेतन ने कमरे में ज्योति का हाथ से गला घोंटकर हत्या कर दी। चेतन के पिता विनोद कुमार पाठक पेशे से डाक्टर हैं और घर के पास ही निजी क्लीनिक चलाते हैं।

    पुलिस सूत्रों के अुनसार हत्या के बाद आरोपित पति सीधे राजेंद्रा पार्क थाने पहुंचा। उसने थाना पुलिस को पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित पति हिरासत में है। केस दर्ज कर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसने हत्या क्यों की, इस बारे में पूछताछ जारी है।