Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; फोरमैन को बनाया बंधक

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 06:26 PM (IST)

    गुरुग्राम में बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करने के दौरान जेई संकेत कटारिया और फोरमैन आदेश यादव के साथ उपभोक्ता सतबीर ठाकरान और उसके बेटे ने मारपीट की। जेई का काफी दूर तक पीछा कर दौड़ा-दौड़ा कर उनके साथ मारपीट की। फोरमैन आदेश यादव को घर में बंधक बना लिया। जेई संकेत कटारिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    जागरण संवाददाता, बादशाहपुर। झाड़सा गांव में बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करने के दौरान जेई संकेत कटारिया और फोरमैन आदेश यादव के साथ उपभोक्ता सतबीर ठाकरान और उसके बेटे ने मारपीट की। जेई को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। फोरमैन आदेश यादव को पिता-पुत्र ने अपने घर में बंधक बना लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

    बिजली निगम की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से बिजली कर्मियों में आक्रोश है। शहर में कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम किया जा रहा है। सेक्टर-31 बिजली निगम कार्यालय के जेई संकेत कटारिया और फोरमैन आदेश यादव झाड़सा गांव में लाल कुआं के पास बिजली के लगे मीटरों की जांच कर रहे थे।

    गली में बिजली के पोल पर चार-पांच मीटर लगे हुए थे। मानसिंह नामक उपभोक्ता का बिजली मीटर उनके घर के अंदर लगा था। बिजली निगम की टीम ने जब उस मीटर को चेक किया तो मीटर की केबल को बाईपास कर बिजली चोरी करते पाया गया। जेई संकेत कटारिया ने इसकी वीडियो ग्राफी करनी शुरू की और घर का लोड चेक करने लगे।

    जेई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    इसी दौरान सतबीर ठाकरान और उसके बेटे ने संकेत कटारिया और फोरमैन आदेश पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। संकेत कटारिया सेक्टर-39 की तरफ भागे। आरोप है कि सतवीर ठाकरान और उसके बेटे ने जेई का काफी दूर तक पीछा कर दौड़ा-दौड़ा कर उनके साथ मारपीट की। फोरमैन आदेश यादव को घर में बंधक बना लिया। जेई संकेत कटारिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इसकी सूचना उन्होंने सेक्टर-31 के उपमंडल अभियंता धर्म सिंह को दी। धर्म सिंह ने मौके पर पहुंचकर आदेश फोरमैन को छुड़वाया। संकेत कटारिया को अस्पताल में दाखिल कराया गया। संकेत कटारिया का आरोप है कि मीटर बदलने के लिए उपमंडल अभियंता धर्म सिंह ने उनको जो सूची उपलब्ध कराई थी। वह सूची भी आरोपितों ने फाड़ दी।

    सदर थाना पुलिस ने संकेत कटारिया की शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी कामकाज में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने, बिजली चोरी और घर में बंधक बनाने का मामला दर्ज कर लिया है। उपमंडल अभियंता धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस की मदद से कर्मचारियों की जान बचाई गई। दोनों कर्मचारी चोटिल हैं और इस समय अस्पताल में उपचाराधीन हैं।