विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram Fire: गुरुग्राम के बड़ा गुरुद्वारा स्थित इंडियन बैंक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Mon, 21 Aug 2023 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2023 09:46 PM (IST)

गुरुग्राम के बड़ा गुरुद्वारा स्थित इंडियन बैंक में भीषण आग लगई है। इस आग के बाद इलाके में हड़कंप मच ...और पढ़ें

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। फोटो- जागरण
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। फोटो- जागरण

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। शहर में कमला नेहरू पार्क के सामने और गुरुद्वारा के समीप सोमवार रात को इंडियन बैंक की बिल्डिंग में आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की छह से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं। बैंक की बिल्डिंग में धुआं ज्यादा भरने के कारण दमकलकर्मियों को अंदर घुसने में परेशानी हुई।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भीमनगर दमकल केंद्र के एएफएसओ दिनेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही गाड़ियां आग बुझाने के लिए रवाना की गईं।

बैंक में थे कुछ कर्मचारी

आग रात लगभग आठ बजे लगी थी। बैंक में उस समय कुछ ही कर्मचारी थे। आग लगते ही सभी कर्मचारी बाहर निकल गए और आग लगने की सूचना दमकल केंद्र को दी। बैंक की बिल्डिंग तंग होने के कारण धुआं बाहर नहीं निकल पाया। दमकलकर्मियों ने पानी के प्रेशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धुआं होने के कारण अंदर जल्दी प्रवेश नहीं कर सके।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। आग से हुआ नुकसान आग लगने के कारण बैंक में फर्नीचर, लैपटाप, कंंप्यूटर सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। काफी फर्नीचर जल भी गया। बैंक में कितना कैश या अन्य कीमती सामान था, कितना नुकसान हुआ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।