Gurugram-Delhi Expressway Traffic: रिकवरी वैन खराब, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास एक निजी रिकवरी वैन खराब होने से शुक्रवार सुबह लंबा जाम लग गया। लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की कत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। झाड़सा फ्लाईओवर पर निजी रिकवरी वैन के अचानक खराब होने से गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह दस बजे दो किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस रिकवरी वैन को सड़क से हटाकर सर्विस लेन पर ले गई।
फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई जा रही है। बताया जाता है कि गुरुग्राम की तरफ से एक रिकवरी वैन दिल्ली की तरफ जा रही थी। अचानक झाड़सा फ्लाईओवर पर बीच रास्ते में रिकवरी वैन बंद हो गई।इससे पीछे से आ रहे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
झाड़सा फ्लाईओवर से लगा जाम राजीव चौक फ्लाईओवर से आगे ओम नगर तक पहुंच गया। एक्सप्रेसवे पर एंट्री के दौरान जाम मिलने से सर्विस लेन पर भी वाहनों की गति थम गई। यातायात पुलिस कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने में लगे हुए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।