Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gurugram Covid Cases: साइबर सिटी में बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में आए 10 नए मामले; कोलकाता से लौटी महिला मिली संक्रमित

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 12 Jun 2025 12:16 PM (IST)

    Gurugram Covid Cases गुरुग्राम में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं जिनमें एक महिला कोलकाता से लौटी है। सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने बताया कि सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी स्थिति ठीक है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। लोगों से फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है।

    Hero Image
    गुरुग्राम में कोरोना के मामले डरा रहे हैं। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। संक्रमितों में से एक महिला कोलकाता की यात्रा से लौटी है। वह कुछ दिन से बीमार चल रही थी, उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने बताया कि सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी मरीजों की स्थिति ठीक है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। किसी भी प्रकार के लक्षण सामने आने पर सरकारी अस्पताल से संपर्क करें। कोविड नियमों का पालन करें।

    मंगलवार को आए थे 11 नए मामले

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले, साइबर सिटी में मंगलवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। इनमें सेक्टर-65 निवासी 31 वर्षीय पुरुष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वह हाल ही में थाईलैंड की यात्रा से वापस आया है। वह कुछ दिन से बीमार चल रहा था।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए 11 मरीजों में 17 वर्षीय किशोर समेत आठ पुरुष और तीन महिलाएं हैं। इनमें सेक्टर-48 निवासी 78 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-54 निवासी 31 वर्षीय पुरुष, मालिबू टाउन, टिकरी निवासी 68 वर्षीय महिला, सेक्टर-49 निवासी 43 वर्षीय महिला, सेक्टर-49 निवासी 17 वर्षीय किशोर, सेक्टर-66 निवासी 26 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-32 निवासी 37 वर्षीय महिला, सेक्टर 91 निवासी 41 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-33 निवासी 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-65 निवासी 31 वर्षीय पुरुष, मेजर भोम सिंह एन्क्लेव भोंडसी निवासी 28 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।