Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा पुलिस के सिपाही ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गमछा से गला घोंटकर की हत्या, सामने आई ये वजह

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 07:39 PM (IST)

    सोहना में एक महिला की लिव-इन पार्टनर द्वारा हत्या जो रिश्ते में उसका नन्दोई है। आरोपित हरियाणा पुलिस में सिपाही है। अवैध संबंधों के शक में हत्या की गई। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

    Hero Image
    लिव इन में रह रही महिला की गमछा से गला घोंटकर की हत्या।

    संवाद सहयोगी, सोहना। एचसी बीएस स्पोर्ट्स विले सोसायटी के टावर-एच 408 में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। मृतका के पार्टनर पर हत्या का आरोप लगा है। जो रिश्ते में महिला के नंदोई है। आरोपित हरियाणा पुलिस में सिपाही है और पलवल में तैनात बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह पहले से शादी शुदा है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। महिला के किसी अन्य युवक से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं, जिसको लेकर उनके पार्टनर ने हत्या कर दी गई। मृतका के भाई नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    हत्या का आरोप बहन के नंदोई रविंद्र पर लगाया

    पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि सोसायटी के टावर एचसीबीएस स्पोर्ट्स विले सोसायटी में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया ओर सीसीटीवी फुटेज सहित टावर में घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। गांव ढाणी भालोठ जिला झुंझुनूं अलवर के रहने वाले नरेंद्र ने हत्या का आरोप बहन के नंदोई रविंद्र पर लगाया। रविंद्र बाया की ढाणी नागलचोधरी महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। जो हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर पलवल में तैनात हैं।

    आरोप है कि आरोपित रविंद्र बहन संगीता के साथ लिविंग रिलेशन में रह रहा था। जो पहले से शादी शुदा है को गांव में उनकी पत्नी रहती हैं। लेकिन उसने उनकी बहन को बरगला रखा था। उनकी बहन संगीता के पति की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। सेना में कार्यरत पति की मौत के बाद रविन्द्र ने उनकी बहन को झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया।

    रविन्द्र संगीता के चरित्र पर शक करता था

    बताया जा रहा है कि शुक्रवार को फ्लैट का बैनामा होना था, संगीता नहीं चाहती थी कि रविन्द्र को बैनामा की भनक लगे। रविन्द्र संगीता के चरित्र पर शक करता था। उसको लगता था कि संगीता के किसी अन्य युवक से अवैध संबंध हैं, जिसको लेकर कई बार संगीता के साथ मारपीट कर चुका था। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपित रविन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप तंवर ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।