Gurugram Corona Update: कोरोना के सात मरीजों की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 30
गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं जिनमें सेक्टर 37 पटेल नगर और अन्य क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 222 सैंपल लिए हैं और शहर में 30 सक्रिय मामले हैं। सिविल सर्जन ने लोगों से लक्षणों को अनदेखा न करने और तुरंत टेस्ट कराने की अपील की है।

जागरण संवाददादा, गुरुग्राम। साइबर सिटी में बृहस्पतिवार को कोरोना के सात मरीजों की पुष्टि हुई है। इन सात मरीजों में सेक्टर- 37 निवासी 28 वर्षीय महिला, पटेल नगर निवासी 38 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 20 निवासी 37 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 25 निवासी 34 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 43 निवासी 27 वर्षीय महिला , सेक्टर- 52 निवासी 28 वर्षीय महिला और सेक्टर- 40 निवासी 28 वर्षीय महिला में हुई है।
सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेक्टर- 43 निवासी 27 वर्षीय महिला अभी गोवा से वापस आई है। अब तक शहर में कोरोना के 47 मरीजों की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना के 222 सैंपल इकट्ठे किए गए हैं, वहीं शहर में कोरोना के 30 एक्टिव मरीज हैं। सभी मरीजों को कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया
सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सिविल सर्जन डा. अलका सिंह ने आमजन से भी अपील की कि वे फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। किसी भी प्रकार के लक्षण सामने आने पर शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, कोरोना टेस्ट कराएं और चिकित्सकीय परामर्श लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।