Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पापा को क्या हुआ', सफेद कपड़ों में पिता को लिपटा देख बच्चे ने पूछा सवाल; सड़क हादसे में चार की मौत

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 11:19 AM (IST)

    मानेसर के शिकोहपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई। ये हादसा महेंद्रगढ़ से लौटते समय हुआ जब उनकी कार एक डंपर से टकरा गई। मृतकों में गौरव और सचिन शामिल हैं जो रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है।

    Hero Image
    शिकोहपुर में सोमवार दोपहर बाद शव आने पर पहुंचे गांव के लोग। जागरण

    जागरण संवाददाता, मानेसर। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के शिकोहपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय मातम छा गया, जब गांव के दो घरों में दो लोगों की मौत की खबर आई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। दोपहर बाद शव आने पर दोनों घरों से करुण क्रंदन की आवाजें आने लगीं। दोनों की बच्चे भी छोटे हैं। अपने पिता को सफेद कपड़ों में देख बच्चे परिवारवालों से सिर्फ यही पूछते रहे कि पापा को क्या हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकोहपुर गांव गौरव और उनके रिश्ते में भतीजे सचिन महेंद्रगढ़ से लौट रहे थे। गौरव अपनी बुआ की लड़की के घर महेंद्रगढ़ के नीमहेड़ा गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम में गए थे। रात करीब दो बजे उन्हानी गांव के नजदीक उनकी वरना गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर से भिड़ गई।

    इसमें सवार इन दोनों समेत गौरव के बुआ के बेटे कंवरपाल और एक अन्य दोस्त की मौत हो गई। गौरव शिकोहपुर की गेंदाराम ढाणी में परिवार के साथ रहते थे। जबकि सचिन का घर गांव में है। दोपहर बाद दोनों के शव आने पर सोमवार शाम शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिचित भी ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचे। गौरव के पिता दयाराम ने बताया कि गौरव सेक्टर 83 में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। सचिन होम डिजाइनर और जिम संचालक थे।

    गौरव का एक बेटा दो साल और दो बेटियां पांच और तीन साल की हैं। सचिन का एक तीन साल का बेटा है। वहीं कंवरपाल की इसी साल एक मार्च को शादी हुई थी। वह भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

    comedy show banner
    comedy show banner