Gurugram Crime: साले की पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपित सिपाही गिरफ्तार
सोहना में एचसीबीएस स्पोर्ट्स विला सोसायटी में एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी सिपाही रविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका संगीता के साथ ढाई साल से लिव इन में रह रहा था। संगीता की गला घोंटकर हत्या की गई थी जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पलवल रोड से गिरफ्तार किया।

संवाद सहयोगी, सोहना। एचसीबीएस स्पोर्ट्स विला सोसायटी में फ्लैट के अंदर महिला की हत्या में आरोपित सिपाही रविन्द्र शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपित को पुलिस ने पलवल रोड, सोहना से गिरफ्तार किया गया। आरोपित मृतका संगीता के साथ ढाई साल से लिव इन में रह रहा था। वह हत्या करके उज्जैन (मध्य-प्रदेश) भाग गया था, वहां पकड़े जाने के डर से जयपुर (राजस्थान) चला गया।
बीती 24 जुलाई को सोसायटी के टावर एचसीबीएस स्पोर्ट्स विले सोसायटी में महिला संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसके कान व नाक से खून निकल रहा था और गले में एक गमछा पड़ा था। मृतका की पहचान राजस्थान के जिला झुन्झुनू के गांव ढाणी बालोट निवासी संगीता (24) के रूप में हुई।
पुलिस को मृतका के भाई ने लिखित शिकायत देकर बताया कि बहन संगीता (मृतिका) की शादी मनोज से हुई थी, लेकिन एक सड़क दुर्घटना में इसके जीजा मनोज की मृत्यु हो गई थी। इसकी बहन संगीता की ननद सुनीता की शादी महेंद्रगढ़ के डाणी बाया वाली निवासी हरियाणा पुलिस में सिपाही रविन्द्र से हुई थी।
पति मनोज की मौत के बाद बहन संगीता को आरोपित रविन्द्र ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जब स्वजनों ने विरोध किया तो आरोपित रविन्द्र ने झूठे केश में फंसवाने का डर दिखाया और इसी दौरान इसकी बहन संगीता (मृतिका) अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आई। घटना के करीब छह दिन पहले मृतका संगीता उन्हीं लड़कों के साथ घूमने चली गई।
आरोप है कि घटना वाले दिन मृतका ने अपने चाचा के लड़के के पास व्हाट्सएप काल करके रविन्द्र द्वारा फोन की रिकार्ड करने की बात कही थी। साथ ही दूसरा फोन दिलाने को कहा था। फिर आधी रात करीब 1:40 बजे पुलिस से बहन की हत्या की सूचना मिली।
इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित रविंद्र की तलाश कर रही थी। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने आरोपित रविन्द्र (29) को शुक्रवार को पलवल रोड, सोहना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश करेगी। जांच की जा रही है।
हत्या करने के बाद पहले उज्जन फिर राजस्थान हो गया था फरार
आरोपित ने पुलिस को बताया कि संगीता कुछ दिनों से अन्य लोगों के संपर्क में थी व उनके साथ घूमने भी गई थी। जब संगीता घूम कर वापिस आई तो दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आरोपित रविन्द्र ने संगीता की गमछे से गला घोंटकर हत्या करके उज्जैन (मध्य-प्रदेश) उसके बाद जयपुर (राजस्थान) चला गया।
ढाई साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित रविन्द्र मृतका के साथ करीब ढाई साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी रविंद्र वर्ष-2017 में बतौर सिपाही हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था और वर्तमान में जिला पलवल में ईआरवी पर तैनात था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।