Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram Fire News: 6 घंटे के बाद बुझी सैनिटाइजर बनाने की कंपनी में लगी आग, नुकसान का हो रहा आंकलन

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sat, 23 May 2020 04:12 PM (IST)

    Gurugram Fire News दिल्ली से सटे गुरुग्राम की एक सैनिटाइजर बनाने की कंपनी के गोदाम में आग लगने से दिनभर हड़कंप मचा रहा।

    Gurugram Fire News: 6 घंटे के बाद बुझी सैनिटाइजर बनाने की कंपनी में लगी आग, नुकसान का हो रहा आंकलन

    गुरुग्राम [संदीप रतन]। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सैनिटाइजर बनाने की कंपनी स्टेला के गोदाम में शनिवार सुबह 9 बजे लगी आग दोपहर 3:30 बजे के बाद बुझाई जा सकी है। दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगातार जुटी रहीं और कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली। स्टेला कंपनी सैनिटाइजर और परफ्यूम बनाती है। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों ने कंपनी परिसर में लगे एलपीजी के दो टैंकों को भी बचाया, वरना एलपीजी टैंकों में आग लगने से धमाके हो सकते थे। एलपीजी का इस्तेमाल कॉस्मेटिक का सामान बनाने में होता है। वहीं, बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास गोदाम में लगी आग पर तकरीबन काबू पा लिया गया था। इस बीच दमकल की गाड़ियों में पानी खत्म हो गया। गाड़ियां पानी भर लौटीं तो आग और भड़क चुकी थी। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, आग पर काबू पाने के दौरान आसपास पानी भरने की सुविधा नहीं होने के चलते दिक्कत पेश आ रही थी। 

    यह भी जानें

    • दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित खेड़की दौला में सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी के गोदाम में शनिवार सुबह 9 बजे आग लग गई।
    •  आग के चलते स्थानीय पुलिस ने एहतियातन आसपास के 5 घर खाली करा लिए थे।
    • आग कैसे लगी और आग के चलते कितना नुकसान हुआ? यह जांच के बाद पता चलेगा।
    • सैनिटाइजर की कंपनी के गोदाम में आग लगने की वजह से आग बुझाने के दौरान खास सावधानी बरती जा गई। 
    • आग स्टेला कंपनी के गोदाम में लगी थी। यह कंपनी कॉस्मेटिक, परफ्यूम आदि सामान बनाती है। सूचना पर कंपनी प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया।

    जानिए- क्या होता है सैनिटाइजर

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद  लोगों में सैनिटाइजर का इस्तेमाल खूब बढ़ा है। सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम का एक कैमिकल भी होता है, जिसे हाथ की त्वचा सोख लेती है। यह सच बात है कि इसका अधिक इस्तेमाल करने पर यह हाथ की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है। सैनिटाइजर में एक विषैला तत्व बेंजाल्कोनियम क्लोराइड भी होता है, जो कीटाणुओं को कम करता है, लेकिन साथ ही हमारी त्वचा के लिए नुकसानदेह होता। बावजूद इसके सैनिटाइजर तत्काल उपलब्ध होने के साथ लाने-ले जाने में काफी सुविधाजनक होता है।