Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क पर कचरा फैलाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा; आप भी रहें सावधान!

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:54 PM (IST)

    गुरुग्राम में कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार किया गया। आरोपी सतपाल आहूजा शिवपुरी रोड पर एक रेस्टोरेंट चलाता है। पुलिस ने उसे कूड़ा जलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। सतपाल ने आसपास से कूड़ा इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी थी जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Hero Image
    गुरुग्राम में कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार किया गया। एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पुलिस ने कूड़ा ले जाते हुए एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।

    आरोपी की पहचान सेक्टर-23 निवासी सतपाल आहूजा के रूप में हुई है, जो शिवपुरी रोड पर छोटा भटूरा रेस्टोरेंट चलाता है। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, गुरुवार को न्यू कॉलोनी थाने की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शिवपुरी रोड पर आग से काफी धुआं उठता देखा। पुलिस टीम मौके पर गई तो आरोपी सतपाल आहूजा सड़क किनारे कूड़ा जला रहा था।

    पुलिस ने सतपाल को कूड़ा जलाकर पेड़ों व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी सतपाल आहूजा शिवपुरी कॉलोनी में छोले भटूरे नाम से रेस्टोरेंट चलाता है।

    उसने आसपास के इलाके से कूड़ा इकट्ठा करके उसमें आग लगा दी थी। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।