Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram Crime: राजेंद्र पार्क के धनवापुर में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग और पथराव में 6 गाड़ियों के शीशे टूटे

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 09:59 AM (IST)

    धनवापुर गांव में शुक्रवार देर रात पूर्व पार्षद नवीन दहिया व उनके सामने रहने वाले दिनेश के परिवार में विवाद हो गया। एक पक्ष से गोली चलाए जाने की बात सा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Gurugram Crime: राजेंद्र पार्क के धनवापुर में दो पक्षों में विवाद

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के धनवापुर गांव में शुक्रवार देर रात पूर्व पार्षद नवीन दहिया व उनके सामने रहने वाले दिनेश के परिवार में विवाद हो गया। एक पक्ष से गोली चलाए जाने की बात सामने आई है। वहीं दोनों पक्षों से पथराव भी किया गया है। इस पथराव में घरों के बाहर खड़ी आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। उनके शीशे टूट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसपास के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पर रात भर पुलिसकर्मियों को तैनात रखा गया। दिनेश के परिवार वालों ने पूर्व पार्षद दिनेश नवीन दहिया, उनके भाई सुनील व अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का भी आरोप लगाया है।

    तोता गिरोह का सरगना सुनील

    नवीन का भाई सुनील उर्फ तोता तोता गिरोह का सरगना है। बताया जाता है कि यह दो दिन पहले ही बेल पर जेल से बाहर आया था। आरोप है शुक्रवार शाम इसने अपने साथियों के साथ पहले दिनेश दहिया के कार्यालय पर पहुंचकर उस पर हमला किया।

    50 वर्षीय दिनेश गंभीर घायल

    इस हमले में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय दिनेश को मेदांता में भर्ती कराया गया है। इसके बाद दिनेश के परिवार ने घर के बाहर हंगामा किया। इस पर तोता गिरोह के गुर्गों ने हवाई फायरिंग की।

    दोनों पक्षों में पथराव किया गया। दोनों परिवार एक ही खानदान के हैं। दोनों परिवारों में आने वाले निगम चुनाव में खड़े होने को लेकर विवाद है।