Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram Lok Sabha Seat: भाजपा के खिलाफ बसपा ने इन्हें बनाया गुड़गांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 10:55 PM (IST)

    बसपा ने भी गुड़गांव लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी मंगलवार को घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष विजय खटाना को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार दोपहर पत्रकार वार्ता में बसपा के केंद्रीय प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने यह घोषणा की। भाजपा ने इस सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है। विजय खटाना सोहना के दमदमा गांव से आते हैं और पूर्व सरपंच रह चुके हैं।

    Hero Image
    भाजपा के खिलाफ बसपा ने इन्हें बनाया गुड़गांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बसपा ने भी गुड़गांव लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी मंगलवार को घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष विजय खटाना को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार दोपहर पत्रकार वार्ता में बसपा के केंद्रीय प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने यह घोषणा की। भाजपा ने इस सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेनीवाल ने इस मौके पर कहा कि बसपा की मूल नीति समाज के प्रत्येक वर्ग में पिछड़ों और दलितों व दबे कुचले लोगों को सशक्त और समृद्ध बनाकर देश की मुख्य धारा में लाना है। गुड़गांव लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए विजय खटाना सोहना के दमदमा गांव से आते हैं और पूर्व सरपंच रह चुके हैं।

    इनके पिता सरपंच थे। 2009 में उनके निधन के बाद उपचुनाव में इन्होंने जीत दर्ज की थी। विजय खटाना ने 2018 में कार्यकर्ता के रूप में बसपा ज्वाइन की थी। छह महीने बाद इन्हें सोहना विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। डेढ़ साल पहले इन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अब तक गुड़गांव लोकसभा सीट पर भाजपा, जजपा और बसपा प्रत्याशी सामने आ चुके हैं।