Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP Candidates List: हरियाणा की छह सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, गुरुग्राम और फरीदाबाद से इन्हें मिला टकट

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 07:24 PM (IST)

    Lok Sabha Elections 2024 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें हरियाणा की तीन सीटों पर भाजपा (BJP) ने प्रत्याशियों को उतारा है। इनमें गुरुग्राम फरीदाबाद और भिवानी (महेंद्रगढ़) लोकसभा सीट शामिल है। गुरुग्राम से भाजपा ने फिर से राव इंद्रजीत सिंह पर दांव लगाया है। वह वर्तमान भी इसी सीट से लोकसभा सांसद हैं।

    Hero Image
    कृष्ण पाल गुर्जर, धर्मवीर सिंह और राव इंद्रजीत सिंह (फाइल फोटो)।

    एएनआई, गुरुग्राम/फरीदाबाद। Lok Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें हरियाणा की तीन सीटों पर भाजपा (BJP) ने प्रत्याशियों को उतारा है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी (महेंद्रगढ़) लोकसभा सीट शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम से भाजपा ने फिर से राव इंद्रजीत सिंह (Indrajit Singh) पर दांव लगाया है। वह वर्तमान भी इसी सीट से लोकसभा सांसद हैं। वहीं, फरीदाबाद से भी वर्तमान सांसद कृष्ण पाल गुर्जर (Krishna Pal Gurjar) पर भरोसा जताया है और भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। भिवानी (महेंद्रगढ़) सीट से भी चौधरी धर्मवीर सिंह (Dharmveer Singh) उम्मीदवार चुने गए हैं, यह भी वर्तमान सांसद है।

    भाजपा ने हरियाणा में इन छह लोकसभा सीटों पर नाम एलान किए

    सिरसा- अशोक तंवर

    करनाल- मनोहर लाल खट्टर

    भिवानी-महेंद्रगढ़ धरमवीर सिंह

    गुरुग्राम-राव इंद्रजीत सिंह यादव

    फरीदाबाद-कृष्‍णपाल गुर्जर

    अंबाला- बंतो कटारिया