Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP ने पहली बार महानगर अध्यक्ष पद पर की तैनाती, सर्वप्रिय त्यागी बने गुरुग्राम के नए जिलाध्यक्ष

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 11:56 AM (IST)

    भाजपा ने पहली बार गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष पद पर तैनाती की है। वहीं सर्वप्रिय त्यागी को सर्वसम्मति से भाजपा गुरुग्राम का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पहली बार गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष के पद पर भी नियुक्ति की गई है जिसके लिए मानेसर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत यादव को चुना गया है। इससे पहले कमल यादव जिलाध्यक्ष पद पर थे।

    Hero Image
    गुरुग्राम के नए जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और महानगर अध्यक्ष अजीत यादव। फाइल फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सर्वप्रिय त्यागी भाजपा गुरुग्राम के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सर्वसम्मति से इनको नियुक्त किया गया। वहीं भाजपा ने पहली बार गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष के पद पर भी नियुक्ति की है।

    मानेसर के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके अजीत यादव को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। ये भी कई सालों से भाजपा में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। इससे पहले भाजपा नेता कमल यादव जिलाध्यक्ष पद पर थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले किस पद पर थे सर्वप्रिय त्यागी?

    रविवार से शुरू हुई भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया सोमवार सुबह संपन्न हो गई। पार्टी की ओर से जारी लेटर में प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। धर्मपुर गांव के रहने वाले सर्वप्रिय त्यागी इससे पहले संगठन में महामंत्री के पद पर थे। 2017 से 2020 तक ये युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत कई पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

    42 वर्षीय त्यागी 2010 में पार्टी से जुड़े थे। इनके पिता स्वयं सेवक संघ में रह चुके हैं। हाल में हुए गुरुग्राम निगम चुनाव में वार्ड छह से इनकी पत्नी एकता त्यागी ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, यह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतपाल से हार गई थीं।

    अजीत यादव ने मांगा था विधानसभा चुनाव

    वहीं महानगर अध्यक्ष बनाए गए मानेसर के अजीत यादव पूर्व जिला परिषद सदस्य रहे हैं। भाजपा में काफी लंबे समय से सक्रिय रहे अजीत यादव ने पहले विधानसभा चुनाव और फिर मानेसर नगर निगम से मेयर का टिकट मांगा था।

    फाइल फोटो। 

    59 नेताओं ने किया था आवेदन

    चुनावी प्रक्रिया में महानगर जिलाध्यक्ष के लिए 29 और गुरुग्राम जिलाध्यक्ष पद के लिए 30 नेताओं ने ओवदन किए थे। कुल 59 नेताओं ने आवेदन कर जिलाध्यक्ष पदों के लिए दावेदारी जताई थी। महानगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदनकर्ताओं में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, महेश चौहान, मानेसर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुंदरलाल सरपंच, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरबीर अधाना, विरेंद्र यादव व धर्मेंद्र यादव, पवन यादव, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अमित भारद्वाज, मुकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत यादव, राजबीर यादव, जगदीश अंबावता, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा विरेंद्र सिंह, हंसराज सैनी, रामचंद्र भारद्वाज, संदीप राघव, प्रदीप यादव शामिल थे।

    वहीं गुरुग्राम में जिलाध्यक्ष बनने के लिए कुल 30 नामांकन किए गए थे। इनमें सर्वप्रिय त्यागी, मनोज शर्मा, पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, मनीष गाड़ोली, रामबीर भाटी, अर्जुन शर्मा, जगता सिंह, विरेंद्र त्यागी, परीक्षित भारद्वाज, ज्योति डेबला, महेश यादव, अनिल गंडास, दिनेश राघव, सुचेता शर्मा महामंत्री महिला मोर्चा, श्योचंद यादव शिकोहपुर आदि शामिल थे। इसके अलावा, अशोक भारद्वाज को सोनीपत जिला अध्यक्ष और विजेंद्र मलिक को गोहाना का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।