विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram Crime: बाइक सवारों ने छीना मोबाइल फोन, छीनाझपटी में ऑटो से गिरी युवती; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Published: Tue, 30 Jul 2024 07:34 PM (IST)

Gurugram News गुरुग्राम शहर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। यहां पर ऑटो से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो ...और पढ़ें

Gurugram News: बाइक सवारों ने महिला से छीना मोबाइल फोन। फाइल फोटो
Gurugram News: बाइक सवारों ने महिला से छीना मोबाइल फोन। फाइल फोटो

 जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। ऑटो से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुपरमार्ट जा रही एक युवती बाइक सवार युवकों द्वारा मोबाइल छीनने के दौरान ऑटो से नीचे गिर गई। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। उसने सुशांत लोक थाने में केस दर्ज कराया है।

मूल रूप से जम्मू के राजौरी की रहने वाली जागृति महाजन ने थाना पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती हैं और सेक्टर 12 में किराये पर रहती हैं। सोमवार रात 11 बजे वह अपने भाई शिवम के साथ ऑटो बुक करके मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुपरमार्ट जा रही थीं।

उनके हाथ में मोबाइल फोन था। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास ही पीछे से एक बाइक आई। इस पर पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन जागृति ने फोन नहीं छोड़ा। बाइक सवार बदमाश ने इसके बाद जोर लगाकर मोबाइल खींच लिया।

इस छीनाझपटी में जागृति ऑटो से नीचे गिर गईं। इसमें उन्हें काफी चोटें आईं। जागृति ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। उनकी शिकायत पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है।