Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम एंबियंस मॉल अंडरपास में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 10:00 PM (IST)

    गुरुग्राम के एंबियंस मॉल अंडरपास में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बेकाबू हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

    Hero Image
    गुरुग्राम के एंबियंस मॉल अंडरपास में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एंबियंस मॉल अंडरपास में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार काली कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वह बेकाबू हो गई और चक्कर लगाने लगी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

    बीती शाम करीब सात बजे एंबियंस मॉल अंडरपास में यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। इस दौरान दो बाइक सवार अंडरपास से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक काली कार ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।

    टक्कर लगते ही बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर, पैर व अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    कार इतनी तेज गति से चल रही थी कि टक्कर की तेज आवाज के साथ कार भी बेकाबू हो गई और चक्कर लगाने के बाद रुक गई। इस घटना का सात सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो पीछे चल रही दूसरी कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हो गया है।

    इसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार अपनी तय गति से अंडरपास पार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है।