Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badshahpur vidhan Sabha Chunav Result: बादशाहपुर से BJP के राव नरबीर सिंह जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 04:52 PM (IST)

    Badshahpur election Result बादशाहपुर विधानसभा सीट का नतीजा घोषित हो गया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने 60705 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को करारी शिकस्त दी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक राव नरबीर सिंह को कुल 145503 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को 84798 मत मिले हैं।

    Hero Image
    बादशाहपुर से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Haryana vidhan sabha chunav Result News : बादशाहपुर विधानसभा सीट का नतीजा घोषित हो गया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने 60705 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को करारी शिकस्त दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, राव नरबीर सिंह को कुल 145503 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को 84798 मत मिले हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहीं कुमुदनी राकेश को 30885 वोट मिले।

    क्या बोले भाजपा नेता?

    लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह पार्टी के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। जिले की चारों सीटों पर जीत हासिल होना यह दर्शाता है कि पार्टी जाति व धर्म की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करती है। - कुलभूषण, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा

    पार्टी नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास फलीभूत हुआ है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समस्त प्रत्याशियों को हरियाणा चुनाव में शानदार जीत पर हार्दिक बधाई। जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी भी आई है। - अमित भारद्वाज, भाजपा नेता

    राव नरबीर सिंह ने जीत का किया था दावा

    नतीजे से पहले बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह भारी मतों से जीत हासिल करने के जा रहे हैं। उनका किसी से मुकाबला ही नहीं था। लोगों ने क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए उन्हें मत दिया था।

    मतगणना की चाल बढ़ाती रही धड़कनें

    सेक्टर 14 स्थित मतगणना केंद्र पर चुनाव के परिणाम देखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह से उत्सुक बने रहे। सभी दलों के कार्यकर्ताओं की निगाहें अपनी पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर टिकी रही।

    मतगणना के शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में रहे। अंतिम राउंड की मतगणना तक जिले की चारों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की वोटों की बढ़त होते देख लोगों की धड़कनें कम ज्यादा होती रहीं।

    comedy show banner
    comedy show banner