Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अरविंद केजरीवाल शेर हैं, वह ना टूटेंगे और ना झुकेंगे', सोहना में BJP पर जमकर बरसीं सुनीता केजरीवाल

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 03:33 PM (IST)

    Sunita Kejriwal ने सोहना में रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। मोदी ने हरियाणा के लोगों को चुनौती दी है कि मैंने आपके बेटे को जेल में डाल दिया है अब जो करना है कर लो। क्या आप लोग यह अन्याय सहेंगे?

    Hero Image
    सुनीता केजरीवाल ने सोहना की अनाज मंडी में जनसभा को किया। (फोटो- एक्स)

    संवाद सहयोगी, सोहना। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में सत्ता में आने पर दिल्ली की तर्ज पर हर शहर व गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाने के ऊपर जोर दिया जाएगा। उन्होंने विकास के मामले में नया हरियाणा बनाने का दावा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को पार्टी की ओर से सोहना की अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने प्रदेश भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि आम आदमी इस सरकार से दुखी है। भय और भ्रष्टाचार चरम पर है। सोहना का जिक्र करते हुए कहा कि यहां न स्वास्थ्य सुविधा है, न शिक्षा न रोजगार। हालात बदतर है। हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है।

    विरोधियों की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार- सुनीता

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विरोधियों की आवाज दबाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा के लाल केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डलवा दिया क्योंकि केजरीवाल आम जनता की आवाज बन चुके हैं।

    सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि केजरीवाल का सामाजिक और राजनीतिक कद बढ़ता जा रहा है। पंजाब के बाद हरियाणा की जनता अपने गुदड़ी के लाल केजरीवाल को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है इसलिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व केजरीवाल की बढ़ती ख्याति को रोकना चाहता है।

    हरियाणा की जनता को अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटी

    • प्रदेश में सभी को 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी जाएगी।
    • सभी गांवों में मोहल्ला क्लिनिक बना कर लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
    • सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा, जहां बेहतरीन शिक्षा मिलेगी।
    • महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सुविधा दी जाएगी।
    • हर बेरोजगार युवा को रोजगार दिया जाएगा।

    प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। अगली सरकार आम आदमी पार्टी की बनेगी। वर्तमान सरकार से हर वर्ग दुखी है। जनसभा के संयोजक व पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना ने भाजपा के 10 साल के शासन को कुशासन करार दिया।

    उन्होंने कहा कि घामड़ोज टोल प्लाजा सोहना इलाके की जनता के ऊपर थोप दिया गया है। इससे विकास प्रभावित होने लगा है। लोगों को आसपास जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते लोग परेशान हैं। आए दिन शहर के लोग अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं। जनसभा को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

    comedy show banner
    comedy show banner