अनुराग ठाकुर ने क्रिकेटर शिखर धवन और उद्यमी अमन गुप्ता से की मुलाकात, कहा- हर क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास
मोदी सरकार के नाै साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से आयोजित संपर्क से समर्थन महाअभियान के तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को डीएलएफ में रह रहे क्रिकेटर शिखर धवन और बोट कंपनी के सह-संस्थापक उद्यमी अमन गुप्ता से मिले। उन्हें मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल से अवगत कराया। साथ ही और बेहतर करने को लेकर सुझाव मांगे।
गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। मोदी सरकार के नाै साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से आयोजित संपर्क से समर्थन महाअभियान के तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को डीएलएफ में रह रहे क्रिकेटर शिखर धवन और बोट कंपनी के सह-संस्थापक उद्यमी अमन गुप्ता से मिले। उन्हें मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल से अवगत कराया। साथ ही और बेहतर करने को लेकर सुझाव मांगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुलाकात के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। पूरी दुनिया मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रही है। देश का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। कई मामलों में देश आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी देश तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। मोदी सरकार की नीति हमेशा से युवाओं को 'काम उपलब्ध कराने वाला' बनाने की रही है न कि 'नौकरी खोजने वाले की' की। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि नीतियों के कारण आज देश विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना है। युवा मोदी सरकार के विश्वास पर शत-प्रतिशत खरे उतरे हैं।
स्टार्टअप को लेकर हमारी सोच बड़ी नहीं थी- अमन गुप्ता
मुलाकात के दौरान युवा उद्यमी व बोट कंपनी के सह-संस्थापक उद्यमी अमन गुप्ता ने कहा कि अपने देश में स्टार्टअप को लेकर पहले हमारी सोच बड़ी नहीं थी। मोदी सरकार की नीतियों व नीयत की वजह से हमारे अंदर भी बड़ा करने का आत्मविश्वास आया है। पूरे विश्व में कहीं और स्टार्टअप डे नहीं मनाया जाता सिर्फ भारत में मनाया जाता है। पहले उद्यमिता सिर्फ चंद हाथों में थी, आज कोई भी इस क्षेत्र में आकर बेहतर कर सकता है।
अमन गुप्ता ने आगे कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश को राजनीतिक स्थिरता मिली है। आशा है कि यह आगे भी बनी रहेगी। पहले किसी ने मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के बारे में सोचा भी नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने सोचा और किया। पहले देश में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने की बात करने पर लोग मजाक उड़ाते थे। आज यह संभव हो पाया है।
उपलब्धियां देख होत है गर्व- शिखर धवन
क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां देखकर गर्व होता है। आज पूरे देश में खेल के क्षेत्र मेें ढांचागत विकास तेजी से हाे रहा है। आज हम कहीं भी बाहर जाते हैं तो गर्व महसूस करते हैं। पहले हम सोने की चिड़िया कहे जाते थे। हम फिर से उसी तरफ बढ़ रहे हैं। दूसरे खेलों को भी आगे बढ़ता देख बेहद खुशी होती है। मुलाकात के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री मनीष गाडौली और जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।