Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram News: पुलिस पर हमला करने के मामले में एक और किन्नर गिरफ्तार, 112 की गाड़ी में की थी तोड़फोड़

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 04:07 PM (IST)

    गुरुग्राम में पुलिस ने एमजी रोड पर विवाद के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला करने और अस्पताल में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक और किन्नर अभ्रकांति बिस्वास को गिरफ्तार किया है। यह घटना तब शुरू हुई जब पुलिस ने कुछ किन्नरों को एमजी रोड से हटाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    Hero Image
    पुलिस पर हमला करने में एक और किन्नर गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में पुलिस पर हमला करने के मामले में एक और किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला 24 परगना के कादीहाटी निवासी अभ्रकांति बिस्वास के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि सोमवार को एमजी रोड पर खड़े होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस राइडर ने वहां से कुछ किन्नरों को हटा दिया। इसके बाद किन्नरों ने उस पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीछे-पीछे किन्नरों के अन्य साथी भी पहुंच गए और थाने में हंगामा किया।

    पुलिस ने नौ किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। शाम को सिविल अस्पताल में किन्नरों का मेडिकल कराने पहुंची पुलिस टीम पर दोबारा किन्नरों के साथियों ने हमला कर दिया।

    उन्होंने सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए अपने साथियों को छुड़ाने की कोशिश की। इस झड़प में 2 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। आरोपी किन्नरों के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 9 किन्नरों को गिरफ्तार किया है।

    सिविल अस्पताल में पुलिस पर हमले में शामिल रहे एक और आरोपी किन्नर अभ्रकांति बिस्वास को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आराेपित को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियोग का अनुसंधान जारी है।