Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम जनता की आवाज है नवजन चेतना मंच: सर्वानंद आर्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 11 Oct 2017 04:05 PM (IST)

    जासं, गुरुग्राम : नवजीवन जन चेतना मंच के अध्यक्ष और कई विश्वविद्यालयों के कुलपति रहे डॉ. सर्वान

    आम जनता की आवाज है नवजन चेतना मंच: सर्वानंद आर्य

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नवजीवन जन चेतना मंच के अध्यक्ष और कई विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके डॉ. सर्वानंद आर्य ने कहा कि अब तक जितनी भी सरकारें प्रदेश में काबिज हुई हैं, सभी ने गुरुग्राम को लूटने का काम किया है। किसी ने भी शहर के विकास में योगदान नहीं दिया, जबकि प्रदेश को सबसे ज्यादा गुरुग्राम ही राजस्व देता है फिर भी शहर के विकास पर जोर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मंच का मुख्य उद्देश्य आम आदमी की बात को सरकार तक पहुंचाना है। हम सभी वर्गों की लड़ाई लड़ेंगे चाहे वो मजदूर हो, किसान हो या फिर व्यापारी। अगर सरकार फिर भी हमारी आवाज नहीं सुनती, तो प्रदेश भर में धरने करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्य सुखराली के कम्युनिटी सेंटर में हुई नवजीवन जन चेतना मंच की पहली बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया और कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बेरोजगारी, व्यापारियों, किसानों व हाल में ही हुए नगर निगम चुनाव पर मंथन किया गया। साथ ही मंच को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये भी दिए गए। मंच के सदस्यों का कहना था कि उनका मुख्य उद्देश्य आम नागरिक को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है।

    मंच के संयोजक वशिष्ठ गोयल ने कहा कि 27 सितंबर को गठित हुए मंच की प्रदेश के सभी 90 हल्कों में कमेटी बनाई जाएगी। प्रदेश में 8 जनचेतना रैली की जाएगी। साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। सभी सामाजिक कार्यों में संगठन हिस्सा बनेगा। मंच पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। मंच के मीडिया प्रभारी विनोद नंबरदार ने बताया कि मंच पूरी तरह से आम जनता के प्रति समर्पित है। बैठक में कोषाध्यक्ष राजकमल ¨सगला, पूर्व पार्षद नरेश सहरावत, कर्नल डीपीएम राघव, अरुण अरोड़ा, अशोक यादव, अमित सचदेवा, सुधीर बुधवार, डॉ. संजय दायमा, मुकेश कुमार रामगढ़ सहित कई लोग मौजूद रहे।