विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: 1 करोड़ से रोशन होगा मानेसर, प्राइवेट एजेंसी करेगी स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:59 PM (IST)

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और संचालन के लिए एक करोड़ रुपये की योजना बनाई ...और पढ़ें

खराब स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए टेंडर जारी।

खराब स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए टेंडर जारी।

HighLights

  1. मानेसर नगर निगम में स्ट्रीट लाइट रखरखाव पर एक करोड़ खर्च।

  2. निजी एजेंसी संभालेगी एक साल तक संचालन और मरम्मत का जिम्मा।

  3. अंधेरा दूर होगा, सड़क हादसों और अपराधों पर लगेगी रोक।

जागरण संवाददाता, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में रात के समय अंधेरे को दूर करने के लिए स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और संचालन की योजना तैयार की है। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों की देखरेख की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी।

नगर निगम की इलेक्ट्रिकल शाखा की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र की दोनों डिवीजनों के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

निजी एजेंसी को अगले एक साल तक स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और संचालन का जिम्मा दिया जाएगा। इसके लिए डिवीजन एक के तहत करीब 56 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। डिवीजन दो के लिए करीब 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों डिवीजनों को मिलाकर एक साल के दौरान करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

खराब लाइटों की मरम्मत और रखरखाव की होगी जिम्मेदारी

नगर निगम क्षेत्र में मानेसर के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में लगी स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव कराया जाएगा। इन क्षेत्रों की सड़कों, मुख्य मार्गों और गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। रात के समय इन लाइटों में से कई जगह लाइटें जलती नहीं हैं।

स्ट्रीट लाइटें खराब होने या लंबे समय तक मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण सड़क हादसों और आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नगर निगम के एक्सईएन वासु बग्गन का कहना है टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही एजेंसी को कार्य सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की बैठक से गैरहाजिर रहे गुरुग्राम के कार्यकारी अभियंता, अब होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- रोड स्वीपिंग मशीन घोटाले में गिरी गाज, गुरुग्राम नगर निगम के XEN सस्पेंड; 2 एजेंसियों पर भी होगा एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।