मुख्यमंत्री की बैठक से गैरहाजिर रहे गुरुग्राम के कार्यकारी अभियंता, अब होगी कड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार धुंधवाल मुख्यमंत्री की बैठक से अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति को गंभीर प्रशासनिक ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री की बैठक से गैरहाजिर रहे गुरुग्राम के कार्यकारी अभियंता पर होगी कार्रवाई ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
मुख्यमंत्री की बैठक से कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार अनुपस्थित रहे।
उनकी अनुपस्थिति को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना गया है।
कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार धुंधवाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
संदीप कुमार, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक से गैरहाजिर रहना नगर निगम गुरुग्राम के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार धुंधवाल को भारी पड़ सकता है।
उनकी अनुपस्थिति को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए नगर निगम में उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
अभियंता के विरुद्ध उठी कार्रवाई की मांग
अतिरिक्त आयुक्त 2 यश नलुका ने अतिरिक्त आयुक्त-1 को पत्र लिखकर कार्यकारी अभियंता के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
सुबह नौ बजे सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हाल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक की गई थी। बैठक निर्धारित समय पर शुरू हुई।
सुबह करीब 10:40 बजे जब इंजीनियरिंग विंग से संबंधित शिकायतों और मामलों की समीक्षा शुरू की गई तो कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार बैठक में मौजूद नहीं मिले। इस दौरान संबंधित शिकायतों के समाधान और अधिकारियों से जवाब लेने के लिए उनकी उपस्थिति आवश्यक थी।
मुख्यमंत्री के सामने जवाब देने के लिए रहना था मौजूद
अतिरिक्त आयुक्त 2 की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बैठक में इंजीनियरिंग विंग से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक जानकारी, जवाब और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कार्यकारी अभियंता की मौजूदगी जरूरी थी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुईइस उच्चस्तरीय बैठक से उनकी अनुपस्थिति को ड्यूटी में गंभीर चूक माना गया है। पत्र में उनकी गैरमौजूदगी को अनधिकृत बताते हुए मामले को अत्यंत गंभीरता से लेने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें- अग्निवीरों को मिला 2 साल की अतिरिक्त सेवा का तोहफा, भाजपा ने कहा- 'इससे सुरक्षित बनेगा भारत'