विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीरों को मिला 2 साल की अतिरिक्त सेवा का तोहफा, भाजपा ने कहा- 'इससे सुरक्षित बनेगा भारत'

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:00 AM (IST)

अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव के तहत सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने ...और पढ़ें

अग्निवीरों पर मंत्रिमंडल का फैसला महत्वपूर्ण, इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे: भाजपा

अग्निवीरों पर मंत्रिमंडल का फैसला महत्वपूर्ण, इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे: भाजपा

HighLights

  1. भाजपा ने कहा अग्निवीरों पर मंत्रिमंडल का फैसला महत्वपूर्ण, इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे

  2. अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव के तहत सरकार ने बुधवार को घोषणा की

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने चार वर्ष की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को महत्वपूर्ण बताते हुए बुधवार को कहा कि इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे तथा भारत सुरक्षित बनेगा।

अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव के तहत सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर सेना से बाहर होने वाले अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा।

इसके बाद निर्धारित पात्रता मानदंड पूरे करने पर उन्हें स्थायी भर्ती का अवसर मिलेगा।बलूनी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों के लिए ‘सेकंड टूर आफ ड्यूटी’ (सेवा का दूसरा कार्यकाल) को मंजूरी देकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा- "सशक्त युवा, सशक्त सेना, सुरक्षित भारत।" बलूनी ने बताया कि इस निर्णय से अग्निवीर कुल छह वर्ष तक देश की रक्षा में अपना योगदान दे सकेंगे। यही नहीं, उनके पास सैन्य बलों में नियमित भर्ती का भी मौका होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।