विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़कों के बीच गड्ढे और क्षतिग्रस्त मैनहोल से राहगीर बेहाल, निगम आयुक्त ने दिए जांच और सुधार के निर्देश

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 02:52 PM (IST)

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर बने गड्ढे और ऊंचे-नीचे मेनहोल हादसों का कारण बन रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मानेसर नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर खौफ का सफर।

मानेसर नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर खौफ का सफर।

जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम)। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के बीच बने गड्ढे और खुले मैनहोल वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

क्षेत्र में जगह जगह सड़क के बीच बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से इन्हें ठीक कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहीं मैनहोल को सड़क के स्तर से काफी ऊंचा बनाया गया है तो कहीं इन्हें सड़क से नीचे छोड़ दिया गया है। इसके अलावा, कई जगह मैनहोल के ढक्कन भी खुले या क्षतिग्रस्त पड़े हैं।

सड़क के बीच इस तरह की खामियों के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। रात के समय कम रोशनी में सड़क के बीच बने गड्ढे और ऊंचे-नीचे मैनहोल दिखाई नहीं देते। ऐसे में वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है।

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने क्या कहा?

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले कुलदीप शर्मा, राकेश चौहान, अभिमन्यु यादव, ओमप्रकाश यादव, मनोज कुमार, विक्रम यादव का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में सड़कों का निर्माण और मरम्मत तो कराई जाती है, लेकिन मैनहोल को सड़क के समान स्तर पर रखने की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।

लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र की सड़कों का सर्वे कराकर गड्ढों को भरवाया जाए और सभी मैनहोल को सड़क के समान स्तर पर बनाया जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।

जगह जगह टूटे पड़े हैं मैनहोल

नगर निगम क्षेत्र में जगह जगह मैनहोल टूटे पड़े हुए हैं। गांवों के अंदर गलियों और मुख्य रास्तों पर भी मैनहोल टूटे हुए हैं। रोजाना नगर निगम के अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी शिकायत मिल रही हैं। शिकायत आने के बाद मैनहोल को ठीक करने में खानापूर्ति कर दी जाती है।

कुछ समय बाद ही फिर से मैनहोल टूट जाते हैं। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह का कहना है कि इसको लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी और इन्हें ठीक कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सिधरावली में कार सवार युवक को गोलियों से भूना; ड्राइविंग सीट पर मिला शव

यह भी पढ़ें- दीवाली पर पटाखों से सुलग उठा गुरुग्राम, दुकानों-घरों और बिजली पैनल में लगी आग; रातभर दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।