गुरुग्राम के सिधरावली में कार सवार युवक को गोलियों से भूना; ड्राइविंग सीट पर मिला शव
गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र के सिधरावली गांव में एक युवक की कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ...और पढ़ें
-1794195900048_m.webp)
गुरुग्राम के सिधरावली में युवक की गोली मारकर हत्या। जागरण
HighLights
पटौदी के सिधरावली गांव में युवक की कार में गोली मारकर हत्या।
मृतक दीपक का शव ड्राइविंग सीट पर, कार पर गोलियों के निशान।
पुलिस ने जांच शुरू की, आपराधिक संबंध की आशंका भी जताई।
डॉ. ओम प्रकाश अदलखा, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में पटौदी क्षेत्र के गांव सिधरावली में सोमवार को कार सवार एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान गांव के ही दीपक के रूप में हुई है। उसका शव गांव के बस अड्डे के निकट फुट ओवरब्रिज के पास खड़ी कार में ड्राइविंग सीट पर मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

कार पर मिले गोलियों के निशान
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दीपक कार में सीट बेल्ट लगाकर बैठा हुआ था। कार पर गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि आसपास कई खाली खोल भी बिखरे हुए पाए गए। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने कार में बैठे दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हालांकि, वारदात किस समय हुई और हमलावर कौन थे, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
-1794195952115.webp)
कार में मिला युवक का शव
बताया जा रहा है कि काफी देर से एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। काफी समय तक कार के नहीं हटने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो ड्राइविंग सीट पर युवक का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

शुरुआती जानकारी में मृतक का आपराधिक गतिविधियों से संबंध होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हत्या के पीछे आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या अन्य कारण रहे हैं, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।