पूर्व मंत्री इलियास और विधायक नसीम ने थामा कांग्रेस का दामन
फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से इनेलो के दो बार के विधायक नसीम अहमद व पुन्हाना से जजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास मंगलवार के दिन अपने समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। मेवात के दो बड़े सियासी घरानों के नेताओं के लोकसभा चुनाव के मौके पर कांग्रेस में शामिल होने के फैसले ने कांग्रेस पार्टी व उसके गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को मजबूती मिल सकती है।
जागरण संवाददाता, नूंह: फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से इनेलो के दो बार के विधायक नसीम अहमद व पुन्हाना से जजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास मंगलवार को अपने समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। मेवात के दो बड़े सियासी घरानों के नेताओं के लोकसभा चुनाव के मौके पर पार्टी में शामिल होने के फैसले से कांग्रेस व उसके गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को मजबूती मिल सकती है।
अटकलों पर विराम देते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास ने मंगलवार कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इससे पहले जहां उन्होंने जजपा में जाकर इनेलो को झटका दिया था, वहीं अब कांग्रेस को थामकर जजपा को बड़ा झटका दिया है। मोहम्मद इलियास भजन लाल सरकार में 1991 से 1966 तक व ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में 2000 से 2005 तक मंत्री रहे। वहीं 2009 से 2014 तक विधायक रहे हैं। मो. इलिसास अकेले ऐसे नेता हैं जो नूंह, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना तीनों विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा था।
पिछले कुछ दिनों से फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से इनेलो विधायक नसीम अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लगातार संपर्क में थे। बीते दिनों उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व गुलाम नबी आजाद के साथ गुप्त बैठक भी हुई थी। हालांकि उनके भाजपा में जाने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।
अगर इतिहास पर नजर डालें तो नसीम अहमद के पिता एवं पूर्व मंत्री चौधरी शकरुल्ला खान पुराने कांग्रेसी रहे हैं। नसीम अहमद ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले सोमवार की रात अचानक अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें 200 से अधिक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर उन्होंने कांग्रेस में जाने का पूरी तरह मन बना लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।