खांडसा मंडी में सिगल यूज प्लास्टिक से बनी 300 किलो वस्तुएं जब्त
खांडसा मंडी में बुधवार को नगर निगम की टीम ने 300 किलो सिगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुएं जब्त की। टीम ने सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग भंडारण और बिक्री करने के मामले में 40 व्यक्तियों के चालान किए।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: खांडसा मंडी में बुधवार को नगर निगम की टीम ने 300 किलो सिगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुएं जब्त की। टीम ने सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण और बिक्री करने के मामले में 40 व्यक्तियों के चालान किए। वरिष्ठ सफाई निरीक्षक ऋषि मलिक के नेतृत्व में सात टीमों ने एक साथ खांडसा मंडी में दबिश दी। जब्त की गई वस्तुओं पालीथिन कैरीबैग, कप, प्लेट, कांटे, चम्मच, दोने, स्ट्रा आदि शामिल हैं। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई के लिए सात विशेष टीम को लगाया गया है।
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा के अनुसार सरकार द्वारा सिगल यूज प्लास्टिक से बनी 18 प्रकार की वस्तुओं को एक जुलाई से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनका भंडारण, उपयोग, बिक्री, निर्माण, आयात आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। निगमायुक्त ने बताया कि नागरिकों को सरकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा प्रतिबंधित सिगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरुकता अभियान भी चलाया हुआ है। अभियान के तहत मार्केट क्षेत्रों, आरडब्लयूए तथा स्कूलों में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा एफएम रेडियो, मुनादी आदि के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।