विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में बदला HSVP कार्यालय का ठिकाना, सेक्टर-29 की जगह अब सेक्टर-16 में बनेगा नया ऑफिस

Published: Fri, 25 Sep 2026 05:43 PM (IST)

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुग्राम में अपने नए कार्यालय के निर्माण की योजना में बदलाव किया है। अब ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. एचएसवीपी कार्यालय अब सेक्टर-29 की बजाय सेक्टर-16 में बनेगा।

  2. मुख्यालय से डेढ़ एकड़ जमीन पर कार्यालय निर्माण की मंजूरी मिली।

  3. जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए टेंडर जारी होंगे।

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुग्राम में अपने नए कार्यालय के निर्माण की योजना में बदलाव किया है। अब एचएसवीपी का कार्यालय सेक्टर-29 की बजाय सेक्टर-16 में बनाया जाएगा।

इसके लिए मुख्यालय से जमीन पर कार्यालय निर्माण की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एचएसवीपी ने पहले सेक्टर-29 में एचएसवीपी जिमखाना क्लब के समीप करीब दो एकड़ जमीन पर कार्यालय भवन बनाने की योजना तैयार की थी। इसके लिए प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई थी, लेकिन अब इस प्रस्ताव को रद कर दिया गया है।

डेढ़ करोड़ में होगा निर्माण, मुख्यालय से मिली हरी झंडी

नई योजना के तहत सेक्टर-16 में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर एचएसवीपी का कार्यालय भवन बनाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, कार्यालय निर्माण को लेकर मुख्यालय से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

अब भवन की डिजाइन और अन्य तकनीकी पहलुओं को शामिल करते हुए डीपीआर तैयार कराई जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए कार्यालय में एचएसवीपी से संबंधित विभिन्न विभागीय कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा के सभी राजस्व कार्यालय बनेंगे मॉडल ऑफिस, 100 साल पुराने तहसील दफ्तरों को मिलेगा 'हेरिटेज' का दर्जा

यह भी पढ़ें- इटावा में जिला पूर्ति कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा, 30000 की रिश्वत लेते सप्लाई इंस्पेक्टर समेत 3 गिरफ्तार