कुछ भी सेवन करने से पहले लिवर पर क्या असर डालेगा यह सोचना होगा : डा. संजय नरूला
आज व्यक्ति कुछ भी खा-पी लेता है लेकिन यह ध्यान नहीं रखता है कि वह सामग्री उसके शरीर का कितना नुकसान करेगी। लिवर (जिगर) शरीर की महत्वपूर्ण ग्रंथि है जो ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आज व्यक्ति कुछ भी खा-पी लेता है लेकिन यह ध्यान नहीं रखता है कि वह सामग्री उसके शरीर का कितना नुकसान करेगी। लिवर (जिगर) शरीर की महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो पाचन क्रियाओं को नियंत्रित करता है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सर्जन संजय नरूला ने कहा कि लिवर शरीर में अच्छे व दूषित तत्व को अलग-अलग करता है। लिवर खराब होने पर शरीर के कार्य करने की क्षमता न के बराबर हो जाती है। अगर समय पर इलाज नहीं मिले तो समस्या गंभीर बन सकती है। धूमपान, शराब और अत्यधिक नमक का सेवन लिवर खराब होने के खतरे को बढ़ाता है। देश में अभी लिवर ट्रांसप्लांट करना काफी महंगा है जो सभी के लिए संभव नहीं है इसलिए इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। लिवर दवाओं और खाद्य पदार्थों को पचाता है। अगर यह काम न करे तो आदमी का बचना असंभव है।
- लिवर खराब होने के कारण :
- दूषित मांस व मसालेदार खाने का अधिक सेवन करना।
- पीने के पानी में क्लोरीन की मात्रा का अधिक होना।
- शरीर में विटामिन बी की कमी होना।
- एंटीबायोटिक दवाओं का अधिक मात्रा में सेवन।
- घर में मौजूद गंदगी।
- मलेरिया व टायफायड से पीड़ित होना।
- रंगीन मिठाई खाना।
- सौंदर्य प्रसाधनों का अधिक इस्तेमाल।
- चाय, काफी व जंक फूड का प्रयोग अधिक करना।
-
लक्षण :
- लिवर वाली जगह पर दबाने से दर्द होना।
- छाती में जलन और भारीपन का होना।
- भूख न लगना, बदहजमी, पेट में गैस।
- आलस और कमजोरी।
- पेट में सूजन जिसे अक्सर मोटापा समझ लेते हैं।
- मुंह का स्वाद खराब होना।
- मुंह से बदबू आना।
- पेशाब व मल गहरे रंग का होना।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।