विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां ने एक साल की बेटी को लिवर देकर दिया नवजीवन

By JagranEdited By:
Published: Wed, 08 Jan 2020 07:21 PM (IST)

एक साल की बेटी का जीवन बचाने के लिए मां ने अपना लिवर दान किया तो गुरुग्राम आर्टेमिस अस्पताल के ...और पढ़ें

मां ने एक साल की बेटी को लिवर देकर दिया नवजीवन
मां ने एक साल की बेटी को लिवर देकर दिया नवजीवन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: एक साल की बेटी का जीवन बचाने के लिए मां ने अपना लिवर दान किया, तो गुरुग्राम आर्टेमिस अस्पताल के डॉक्टरों ने मुश्किल सर्जरी को कामयाब बनाकर बच्ची को नया जीवन दिया। सऊदी अरब की एक साल की बच्ची का मोनो सेगमेंट लिवर ग्राफ्ट ट्रांसप्लांट किया गया। 14 घंटे लंबी चली सर्जरी के बाद अब बच्ची स्वस्थ है।

बुधवार को प्रेसवार्ता में डॉ. रामदीप ने बताया कि फातिमा नाम की बच्ची की माता साराह और पिता अहमद ने बताया था कि बच्ची के जन्म के तीन माह बाद गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। सऊदी अरब के डॉक्टरों ने फातिमा को बिलियरी एट्रेसिया नामक एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त बताया, जो बहुत कम बच्चों में पाई जाती है। डॉक्टर ने बच्ची का लिवर ट्रांसप्लांट करना जरूरी बताया था लेकिन बच्ची कमजोर (कम वजन) होने के कारण यह मुश्किल था। जिस बच्चे का 6 किलो से कम वजन है उसकी सर्जरी करना बड़ा कठिन है। यही कारण रहा कि सऊदी अरब के डॉक्टरों ने बच्ची का लिवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए भारत भेजा था।

आर्टेमिस अस्पताल में डॉक्टरों के लिए सर्जरी कामयाब करना एक बड़ा चैलेंज था, क्योंकि बच्ची जिस तरह से कमजोर थी उसकी सर्जरी नहीं की जा सकती थी लेकिन बच्ची के जीवन को बचाने के लिए डॉक्टरों ने बड़ा जोखिम उठाना सही समझा और डॉक्टरों की टीम बच्ची को नया जीवन देने में कामयाब रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।