विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में दिव्यांगों के लिए बनेगा स्पेशल ओपन जिम, 22 लाख रुपये होंगे खर्च; जानें कब से मिलेगी सुविधा 

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:27 PM (IST)

गुरुग्राम के राजीव गांधी पार्क में दिव्यांगों के लिए 22 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम स्थापित किया जाएगा।

गुरुग्राम में दिव्यांगों के लिए बनेगा ओपन पार्क। फोटो-जागरण

गुरुग्राम में दिव्यांगों के लिए बनेगा ओपन पार्क। फोटो-जागरण

HighLights

  1. राजीव गांधी पार्क में दिव्यांगों के लिए ओपन जिम स्थापित होगा।

  2. नगर परिषद इस पर करीब 22 लाख रुपये खर्च करेगी।

  3. दिसंबर अंत तक काम पूरा, नए साल से मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। राजीव गांधी पार्क में दिव्यांगों के लिए ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस पर करीब 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

जिम में 10 से 12 व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से दिव्यांग भी आम लोगों की तरह पार्क में शारीरिक अभ्यास कर सकेंगे।

कब तक खुल सकता है जिम

नगर परिषद ने दिसंबर के अंत तक जिम स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि नए वर्ष से दिव्यांगों को इसकी सुविधा मिल सके। नगर परिषद की इस पहल से दिव्यांगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। अभी शारीरिक अभ्यास और थैरेपी के लिए उन्हें कई बार निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है।

दिव्यांगों के लिए लगेंगे खास उपकरण

पार्क में ओपन जिम स्थापित होने से उन्हें नियमित व्यायाम के लिए सार्वजनिक स्थान पर सुविधा मिल सकेगी। राजीव गांधी पार्क में स्थापित होने वाले ओपन जिम में दिव्यांगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10 से 12 उपकरण लगाए जाएंगे। इन उपकरणों के माध्यम से वे अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम कर सकेंगे।

नगर परिषद की ओर से जिम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिम में दिव्यांगों के लिए उपयुक्त उपकरण लगाए जाने से उन्हें शारीरिक अभ्यास के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपनी सुविधा के अनुसार पार्क में आकर व्यायाम कर सकेंगे। इससे नियमित शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ उनके स्वास्थ्य लाभ में भी मदद मिलेगी।

22 लाख खर्च करने की योजना

नगर परिषद में कार्यरत एसडीओ संदीप राठी का कहना है कि दिव्यांगों के लिए ओपन जिम स्थापित करने की पहल शुरू कर दी गई है। इस कार्य पर करीब 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिम में 10 से 12 उपकरण लगाए जाएंगे। दिसंबर के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नए वर्ष से दिव्यांगों को व्यायाम की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में META ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; क्या है मांग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।