गुरुग्राम में META ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; क्या है मांग?
हरियाणा यूथ कांग्रेस ने गुरुग्राम में मेटा कार्यालय के बाहर सोशल मीडिया पर राजनीतिक आवाजों को दबाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
-1795875948809_m.webp)
गुरुग्राम में मेटा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। फोटो-जागरण
HighLights
यूथ कांग्रेस ने मेटा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया।
कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर राजनीतिक आवाजों को दबाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने शनिवार को गुरुग्राम में मेटा कार्यालय के बाहर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। लोगों को कार्यालय के अंदर घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेडिंग की।
इस पर कार्यकर्ता बेरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और फिर सभी कांग्रेसियों को डिटेन कर लिया।
क्या है यूथ कांग्रेस की शिकायत?
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में प्रदेश व जिला स्तरीय यूथ कमेटी के नेता व कार्यकर्ता मेटा मुख्यालय के बाहर जमा हुए।
उदय भानु चिब ने कहा कि आज इंटरनेट मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने, सरकार से सवाल पूछने और युवाओं के मुद्दों को देश के सामने रखने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।
-1795876106867.webp)
ऐसे में यदि किसी राजनीतिक विचारधारा, संगठन या विपक्ष की आवाज को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से दबाने का प्रयास किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
सोशल मीडिया अकाउंट पर हो रही कार्रवाई पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मेटा प्रबंधन को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किन नियमों और आधारों पर ये कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई अकाउंट नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन नियमों का इस्तेमाल किसी की राजनीतिक आवाज दबाने के लिए नहीं होना चाहिए।

क्या है हरियाणा यूथ कांग्रेस की मांग?
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के अकाउंट बंद होना गंभीर चिंता का विषय है। जिन अकाउंट को अनुचित तरीके से बंद किया गया है, उन्हें तत्काल बहाल किया जाए।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: सोहना के 10 गांवों सहित शहर को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, 102 करोड़ की योजना को मंजूरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।